26 Mar 2022
सरगुजा जिले में अपनी सात साल की बेटी के शव को कंधों पर उठाए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को लखनपुर गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची की मौत हो गई औरमदद के पहुंचने से पहले ही उसके पिता शव को ले गया l छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने जांच के आदेश दिए हैंi
26 Mar 2022 06:45AM,by: Babuaa Desk
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच में पानी क्या गिरा भारतीय टीम के अरमानों में बदली छा गयी है। अब भारत को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए केवल एक रास्ता बचा है वह है हर हाल में दक्षिण अफ्रीका को हराना अन्यथा वापसी की टिकट तैयार है। महिला विश्वकप क्रिकेट: अब जीतना ही मजबूरी
26 Mar 2022 06:05AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश में फर्जी मतदान रोकने के लिए सरकार ‘एक देश, एक मतदाता सूची’ की अवधारणा पर विचार कर रही है। ऑनलाइन मतदान प्रणाली पर भी विचार चल रहा है। रिजिजू ने लोकसभा में प्रश्नकाल में सदस्यों के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
एक ही फ्लैट को एक साथ कई लोगों को बेचकर 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले नटवरलाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 42 साल के आरोपी की पहचान पीयूष तिवारी उर्फ पुनीत भारद्वाज के तौर पर हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया। आरोपी यूपी के नोएडा का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक पुनीत भारद्वाज पर दिल्ली, यूपी और पंजाब में 30 से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर पचास हजार रुपये का ईनाम भी रखा था।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में रामपुरहाट, बीरभूम हिंसा मामले की जांच को टेकओवर कर लिया है। मामले में वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम बीरभूम के लिए रवाना हो चुकी हैं। हालांकि उधर, तृणमूल कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार के मातहत काम कर रही एजेंसी पर निष्पक्ष जांच को लेकर भरोसा किया जा सकता है।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
आयुर्वेद डॉक्टर एलोपैथ के समान वेतन के हकदार हैं। यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के आयुर्वेद डॉक्टरों को एलोपैथी डॉक्टरों के समान वेतन देने के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि प्रतिवादी जो आयुर्वेद डॉक्टर हैं, उन्हें नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत ऐलोपैथी मेडिकल ऑफिसर्स तथा डेंटल मेडिकल ऑफिसर्स के बराबर माना जाए। कोर्ट के इस आदेश से आयुर्वेद डॉक्टरों को भारी राहत मिली है।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
अनिल अंबानी ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले बाज़ार नियामक सेबी ने अनिल अंबानी के किसी भी सूचीबद्ध कंपनी के साथ जुड़ने पर रोक लगा दी थी। रिलायंस होम फाइनेंस से कथित रूप से धन की हेराफेरी करने के लिए उन्हें प्रतिभूति बाज़ार से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।
26 Mar 2022 01:20AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









