26 May 2024
आर्मी चीफ मनोज पांडे के कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ाए जाने के सरकार के फैसले पर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक के बाद कई ट्वीट कर सरकार की क्षमता पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान आर्मी चीफ के कार्यकाल का विस्तार देना सही नहीं है। मोदी सरकार को पहले से उनकी रिटायरमेंट के बारे में अच्छी तरह से मालूम था फिर पहले ही मनोज पांडे की जगह लेने वाले अधिकारी का नाम तय हो जाना चाहिए था। आर्मी चीफ मनोज पांडे का कार्यकाल बढ़ा तो ओवैसी ने जताई आपत्ति
26 May 2024 04:04PM,by: Tikendra Sinha
नीतीश कुमार पटना साहिब लोकसभा सीट के अंतर्गत आनेवाले दनियावां में एनडीए उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के चुनाव प्रचार में भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा-'एनडीए की बिहार की सभी 40 सीटों पर विजय हो.. एनडीए पूरे देश में 400 सीट जीते और नरेंद्र मोदी जी फिर मुख्यमंत्री बनें..देश का विकास हो.. बिहार का विकास हो..' इतना सुनते ही उनके अंगरक्षक ने सीएम के कान में कहा कि मुख्यमंत्री नहीं नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, फिर नीतीश कुमार ने अपनी बात सुधारते हुए कहा- आंय...अरे वह तो प्रधानमंत्री हैं ही उनको फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। नरेंद्र मोदी जी फिर मुख्यमंत्री बनें : नीतीश कुमार
26 May 2024 02:05PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "समाजवादी पार्टी का वो जंगलराज जिसमें बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। सरकार की जमीन पर भी माफियाओं ने महल बना ली थीं। लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ आए हैं, माहौल ही बदल गया, मौसम भी बदल गया। हमारे योगी जी तो अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट हैं।'
26 May 2024 02:04PM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतगणना 4 जून 2024 को की जाएगी। मतगणना के दौरान ईवीएम में दर्ज वोटों के साथ ही डाक मतपत्रों की भी गणना की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में ही सम्पन्न होगी। इसके लिए सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य संबंधित जिलों से डाक मतपत्रों का परिवहन रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में पूर्ण कर लिया गया है।
26 May 2024 02:04PM,by: Tikendra Sinha
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज बस्तर नक्सल उन्मूलन की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है। बस्तर से लगातार फीडबैक आ रहे हैं। लोग चाह रहे हैं कि उन्हें नक्सलवाद पूरा समाप्त चाहिए। लोग बिना डर एवं भय के शांति से रहना चाहते हैं। इस पर सभी को राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पूर्ण सहयोग करना चाहिए। बैज के इस कथन कि बस्तर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नहीं समझे हैं। श्री शर्मा ने बस्तर की शांति के लिए बैज से आग्रह किया है कि नक्सली उन्मूलन के लिए वह ही आगे आएँ और आगे आकर बस्तर में शांति के लिए मार्ग सुझाएँ।
26 May 2024 02:04PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








