26 Jul 2023

Generic placeholder image

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कुछ महिला क्रिकेटर्स से दीगर देश की महिला खिलाड़ी थर्राती है इनमें से एक नाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। मैदान में उनके आने का एक मतलब होता है।दमदार बल्लेबाज़ी, पहले धीमी गति से औऱ फिर निगाहे जम जाए तो फिर चार औऱ छः रनों की बरसात मैदान में देखने को मिलती है। स्वभाव से वे जोखिम उठाने वाली है और आक्रामकता उनकी कप्तानी में झलकता है ।एक ये वजह भी है कि आसानी से हारना नही चाहती, मुश्किल से जीत के लिए जूझती है। हाल ही में बांग्लादेश में एकदिवसीय मैच की सीरीज के आखिर मैच में जो घटिया या कहे स्तरहीन अंपायरिंग हुई उसकी हरमनप्रीत भी शिकार हो गयी। बैट से स्टंप उखाड़ दिया।अम्पायर को भी सुना दिया।भारत के तीन खिलाड़ी गलत अम्पायरिंग के शिकार हुए।मैच टाई हो गया। हरमनप्रीत का गुस्सा शांत नही हुआ। संयुक्त विजेता घोषित होना भी नागवार गुजरा। बस, कह दिया कि अगली बार बांग्लादेश देश आएंगे तो अंपायरिंग के लिए भी सोंच कर आएंगे। इससे भी दिल नही भर तो ट्रॉफी लेते वक्त अम्पायर को भी आने के लिए कह दिया। सच, कडुवा होता है लेकिन सच कहना कडुवा होगा ये हरमनप्रीत समझ न सकी। उनका व्यवहार अप्रिय माना गया और इंटरनेशनल क्रिकेट कमेटी ने हरमनप्रीत पर अगले दो मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया। मैच फीस भी 50 फीसदी काट दी गयी। हरमन "अ" प्रीत कौर

26 Jul 2023 06:57AM,
by: Babuaa Desk