26 Sep 2022

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री की घोषणा के साथ नेताओं में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई। रेडियो कार्यक्रम मन की बात में मोदी ने कहा, 'भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह तय किया गया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।' चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लें, उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों का भारत बनाएं, यही उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि होती है। शहीदों के स्मारक, उनके नाम पर स्थानों और संस्थानों के नाम हमें कर्तव्य के लिए प्रेरणा देते हैं।'

26 Sep 2022 03:57AM,
by: Imran Khan