26 Sep 2023

Generic placeholder image

आयुष्मान भारत योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को तीन पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। बड़े राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को योजना के तहत सेवाएं प्रदान करने में लैंगिक समानता, राज्य को आबंटित राशि के शत-प्रतिशत उपयोग और राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड के लिए पुरस्कृत किया गया है। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं स्टेट नोडल एजेंसी के सीईओ श्री जयप्रकाश मौर्य ने आज नई दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में प्रदेश की ओर से ये पुरस्कार ग्रहण किए। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल ने कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को सम्मानित किया। आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ को मिले तीन पुरस्कार

26 Sep 2023 01:31AM,
by: Tikendra Sinha