27 Mar 2024
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की शर्तों को लेकर अहम आदेश पारित किया है। देश की शीर्ष अदालत ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के आदेश को पलटते हुए कहा, जमानत की शर्तों में राजनीतिक गतिविधि पर रोक लगाने को नहीं गिना जा सकता। कोर्ट ने साफ किया कि ऐसे आधार पर जमानत देने से इनकार करने से शख्स के मौलिक अधिकारों का हनन होता है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की शर्तों को लेकर अहम आदेश पारित किया
27 Mar 2024 12:31PM,by: Tikendra Sinha
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि आगामी लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए घोषित ‘घर से मतदान’ सुविधा के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए उपाय किये जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कौल को भेजे गए एक पत्र में, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अनुरोध किया कि 85 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ दिव्यांग श्रेणी के लोगों के लिए ‘घर से मतदान’ सुविधा के संबंध में शिकायतों और चिंताओं का समाधान किया जाए।
27 Mar 2024 11:17AM,by: Tikendra Sinha
थाइलैंड की संसद ने देश में समलैंगिक लोगों के विवाह को कानूनी मान्यता देने के लिए भारी बहुमत से विधेयक पारित कर दिया है। 415 सदस्यों वाले निचले सदन में इसके पक्ष में कुल 400 मत पड़े। अब इस विधेयक को उच्च सदन में भेजा जाएगा। निचले सदन में विधेयक पारित होने के बाद समलैंगिकों में जश्न का माहौल है।
27 Mar 2024 11:17AM,by: Tikendra Sinha
समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। लोकसभा सीट के लिए मुरादाबाद सपा के लिए खास सीट रही है लेकिन इस सीट पर इस बार महासंग्राम देखने को मिला। सपा ने पहले अपने कद्दावर नेता एसटी हसन के नाम की घोषणा की और उन्होंने अपना नामांकन भी भर दिया। इसके बाद सपा ने रुचि वीरा को भी इस सीट से टिकट दे दिया। इस सीट पर सपा उम्मीदवारों को लेकर ही विवाद उभरा लेकिन अब ये फाइनल हो गया है कि अब रुचि वीरा ही इस सीट पर सपा की अधिकृत उम्मीदवार होंगी। मुरादाबाद सीट पर हो गया फैसला-एसटी हसन नहीं लड़ेंगे चुनाव
27 Mar 2024 11:17AM,by: Tikendra Sinha
चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस भेजा है। हाल ही में सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसी को लेकर आज चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस भेजा है। साथ ही बीजेपी के नेता दिलीप घोष को भी नोटिस भेजा है। आयोग ने घोष को ममता बनर्जी पर टिप्पणी करने पर नोटिस दिया है। चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को भेजा नोटिस
27 Mar 2024 11:17AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







