27 Jun 2024
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अवैध निकाह मामले में मिली सजा को निलंबित करने की मांग वाली इमरान की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत के इस फैसले से अब इमरान खान का जल्द जेल से बाहर आ पाना मुश्किल लगने लगा है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ा झटका
27 Jun 2024 03:04PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही आगामी समय में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियां तेजी से करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने एक अहम बैठक रखी। इसमें प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन श्री बसवराजू एस. , सचिव सामान्य प्रशासन श्री डी.डी.सिंह तथा सचिव राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे उपस्थित रहे।
27 Jun 2024 11:03AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में गुढ़ियारी से बबीता पांडे और उनके पिता आवेदन लेकर आए। उन्होंने बताया कि 7 साल पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आदेश किया गया था। इसके बावजूद भी अब तक नियुक्ति नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण की जांच उच्च शिक्षा विभाग से कराएंगे और नियमानुसार इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
27 Jun 2024 11:03AM,by: Tikendra Sinha
जनपद पंचायत धरसीवा से सेवानिवृत्ति कर्मचारी अब्दुल जमील जनदर्शन पहुंचे। उन्होंने बताया कि 2 साल से उनका पेंशन प्रकरण लंबित है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने श्री जमील को आश्वस्त किया कि उनकी पेंशन की दिक्कत अब दूर हो जाएगी।
27 Jun 2024 11:03AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज चरोदा से आई अंकिता मौर्य मुख्यमंत्री के पास आवेदन लेकर पहुंची। उन्होंने बताया कि वे आर्चरी की खिलाड़ी हैं। वे खेलो इंडिया खेलों में ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं। उनका सपना ओलंपिक खेलने का है उनका किट काफी पुराना हो गया है यदि नया किट उपलब्ध करा दिया जाए तो उनका सपना पूरा हो सकता है।
27 Jun 2024 11:03AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री निवास में आज से प्रारंभ हुए साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निःशक्तजनों ने भी मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराते हुए अपने लिए सहायक उपकरण की मांग की। मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी समस्याओं को सुना बल्कि संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांगजन को मौके पर ही व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्रायसायकल, कृत्रिम पैर, बैटरी चलित सायकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए, उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया।
27 Jun 2024 11:03AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








