27 Jun 2024
धरसींवा निवासी श्री मनीराम देवांगन का चार महीने पूर्व एक्सीडेंट हुआ था। उसमें इनका पैर काटना पड़ गया था। मनीराम पिछले एक महीने से दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे थे लेकिन उनके आवेदन पर कारवाई नहीं हो सकी थी। मुख्यमंत्री जनदर्शन की जानकारी होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या रखने की बात सोची। मुख्यमंत्री को उन्होंने संबंध में जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की निर्देश दिए। एक घंटे के भीतर मनीराम के हाथ में दिव्यांगता प्रमाण पत्र आ गया।
27 Jun 2024 11:03AM,by: Tikendra Sinha
राजनांदगांव से आई दमयंती सोनी 61 साल की हैं और छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं जो जेसीबी चलाती हैं। वे न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं अपितु देश भर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। ऐसे ही जापान से इन्हें बुलावा आया है लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कतों की वजह से एक्सपो में देश शामिल नहीं हो पा रही। अपनी दिक्कत उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष रखी।
27 Jun 2024 11:03AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 29 करोड़ से अधिक की राशि जमा होगी। श्रम विभाग की आधा दर्जन श्रम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिक परिवारों को मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की भी मंशा है कि श्रम विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिले। इस दिशा में श्रम विभाग ने अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है। श्रम विभाग की आधा दर्जन श्रम कल्याण कारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
27 Jun 2024 11:03AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी केंद्रीय बजट एक भविष्यदर्शी दस्तावेज होगा। बजट में सभी सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाए जाने का प्रावधान किया जाएगा। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के संयुक्त अधिवेशन को अपने पहले संबोधन में नए सांसदों को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जनता के प्रतिनिधि भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के माध्यम के रूप में कार्य करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए बजट में बड़े ऐलान के संकेत
27 Jun 2024 09:53AM,by: Tikendra Sinha
आज लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अभिभाषण हुआ। इससे पहले देश में दोबारा सेंगोल हटाने की मांग पर बहस शुरू हो गई है। बीते दिन समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने संसद से सेंगोल हटाने की मांग कर डाली है। वहीं, उसके समर्थन में अखिलेश यादव ने भी बयान दिया है। साथ ही एक सपा के एक और सांसद भी इसके समर्थन में उतर आए हैं। बता दें कि सांसद आरके चौधरी ने सेंगोल क राजशाही का प्रतीक बताते हुए उसे हटाने की मांग की है। सेंगोल हटाने की मांग पर छिड़ा बवाल
27 Jun 2024 09:53AM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र का आज पहला दिन है और आज ही सदन में जाते हुए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विपक्षी नेता उद्धव ठाकरे की मुलाकात हो गई। दरअसल उद्धव ठाकरे विधान परिषद में जाने के लिए लिफ्ट के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही देवेंद्र फडणवीस खड़े होकर लिफ्ट के आने का इंतजार कर रहे थे। देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच हुई मुलाकात
27 Jun 2024 09:53AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री साय आत्मीयता से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।
27 Jun 2024 07:44AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









