27 Sep 2023
आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर्स में हर सप्ताह स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर चिकित्सा परामर्श और उपचार ले रहे हैं। स्वास्थ्य मेलों में न सिर्फ चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जा रहा है, बल्कि लोगों को आयुष्मान कार्ड भी बनाकर दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें अंगदान और रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
27 Sep 2023 03:10PM,by: Tikendra Sinha
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के सरोधा-दादर गाँव को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार दिया गया है। सरोधा दादर को देश भर के 795 पर्यटन ग्रामों की प्रतियोगिता में विभिन्न मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ ग्राम के रूप में चुना गया। पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली भारत मंडपम में आयोजित समारोह में सरोधादादर गाँव के मंगल सिंह धुर्वे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने भारत के पर्यटन मानचित्र पर कबीरधाम जिले के ग्राम सरोदा दादर को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। भारत के पर्यटन मानचित्र पर दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सरोदा दादर गांव
27 Sep 2023 03:10PM,by: Tikendra Sinha
राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरूवार 28 सितम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा के निकटवर्ती ग्राम -सुमाभाठा में कृषक सह श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कृषक सह श्रमिक सम्मेलन: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज
27 Sep 2023 03:10PM,by: Tikendra Sinha
नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक की मान्यता को रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सम्बन्ध विच्छेद के लिए मुसलमानों को विशेषाधिकार नहीं है। जानकारी के अनुसार नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि इस्लामिक समुदाय में तीन तलाक की प्रथा को मान्यता नहीं दी जा सकती है। नेपाल में तीन तलाक की मान्यता रद्द
27 Sep 2023 11:51AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर शहर को 1021 करोड़ 59 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए 7 बड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तात्यापारा नवीन मार्केट में स्थित छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा श्री खूबचंद बघेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए रायपुर शहर के लोगों को इन विकास कार्यों की सौगात दी।
27 Sep 2023 11:51AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








