27 Dec 2020

Generic placeholder image

नारायणपुर :राज्य सरकार द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल नारायणपुर जिला मुख्यालय से नक्सल प्रभावित ईलाके की तरफ बढ़ें, तो 50 किलोमीटर दूर पहाड़ों से घिरे टेमरूगांव ग्राम पंचायत आपका स्वागत करता बोर्ड नजर आयेगा। पहाड़ों से घिरे पंचायत में 2 गाँवों के 6 पारा-टोले हैं। यहां लगभग 200 परिवार रहते हैं। ईलाके की प्राकृतिक सुंदरता आपको जैसे बांध ही लेती है, लेकिन यह सुंदरता बाहर से गये लोगों को ही देखने में अच्छी लगती है। पहाड़ों की तराई में बसे गांवों में रहने वाले लोग बहुत कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारते हैं। पहुंच मार्ग के अभाव में किसी भी गांव व क्षेत्र का विकास की बात करना महज कोरी कल्पना सी है, लेकिन प्रशासन के प्रयास से यह जरूरी सुविधायें पहुंचने लगी है। नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल के निवासी जो वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें जिला प्रशासन ने कन्हारगांव से टेमरूगांव 8 किलोमीटर और टेमरूगांव से टोयमेटा तक 7 किलोमीटर पक्की सड़क की सौगात दी है।  उबड़-खाबड़ पहाड़ को काटकर बनाई सड़क ग्रामीणों के लिए बनी वरदान

27 Dec 2020 03:27PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केन्द्र सरकार से एफसीआई में जमा चावल शुरू करने की जल्द अनुमति मिले तो छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। चावल जमा करने की अनुमति मिलने से मिलिंग के लिए धान का उठाव होगा और खरीदी केन्द्रों पर धान के लिए जगह मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए बारदाने का भी पर्याप्त संख्या में प्रबंध किया जा रहा है। पीडीएस से बारदाना लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बारदानों को भी उपयोग के लिए लिया गया है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत पामगढ़ में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पामगढ़ के चौक का नाम पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक  बहुरिक लाल सूर्यवंशी के नाम पर रखने की घोषणा भी की।

27 Dec 2020 02:56PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद दिग्विजय सिंह के दुर्ग में मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा के पास काली कमाई के बहुत पैसे होने और उसी के दम पर विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त करने के लगाए गए आरोप पर तीखा पलटवार कर कहा है कि दरअसल कांग्रेस का जैसा राजनीतिक चरित्र रहा है, कांग्रेस के नेताओं को पीलिया के मरीज़ की तरह चारों ओर पीला-पीला ही नज़र आता है। चंद्राकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, तो ज़ाहिर है कांग्रेस विधायकों के बिकने की बात कर रहे होंगे। दिग्विजय ख़ुद अपनी पारिवारिक विरासत के बारे में बेहतर जानते हैं। पूरी पार्टी ही उनकी बिकाऊ है, ऐसा वे भी स्वीकार कर रहे।

27 Dec 2020 02:26PM,
by: Thaneshwar sahu