27 Dec 2023
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करनी के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 295, 509,(34) के तहत घाटकोपर पुलिस स्टेशन दर्ज कराई गई है। यह शिकायत संजय दीनानाथ तिवारी के द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट एडवोकेट आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से दर्ज कराई गई है। शिकायत में बताया गया है कि किसी अन्य विशेष त्योहार के उत्सव करने के दौरान केक के ऊपर मादक पदार्थ (दारू) का छिड़काव कर अग्नि की आहुति देकर हिंदू देवी देवताओं का अपमान जानबूझकर किया गया है | रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज
27 Dec 2023 07:23PM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपना नया पता बताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर बताया, 'मेरे प्यारे भाइयों और बहनों नमस्कार, मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।'उन्होंने कहा, 'जनसेवा का यह संकल्प मेरे नये पते B-8, 74 बंगले से भी जारी रहेगा।
27 Dec 2023 07:23PM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा- "जिनकी पार्टी में टुकड़े-टुकड़े' गैंग के सदस्य शामिल हैं, जो लोग भारत को क्षेत्रों और धर्मों में बांटने का काम करते हैं - वे क्या न्याय देंगे? जिनके शासन में 1984 के दंगे हुए वे क्या न्याय देंगे? सिख विरोधी दंगों की एसआईटी जांच पीएम मोदी की सरकार ने शुरू की थी. जनता भी इनके असली चेहरे से वाकिफ है।"
27 Dec 2023 03:57PM,by: Tikendra Sinha
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को अगले महीने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शिवसेना का उत्तर प्रदेश के इस शहर से पुराना नाता है। राउत ने कहा, ''हम इस समारोह को राष्ट्रीय त्योहार नहीं बनाना चाहते और न ही इसका राजनीतिकरण करना चाहते हैं। हम वहां रामलला का आशीर्वाद लेने जरूर जाएंगे, लेकिन ये पूरा शो खत्म होने के बाद जाएंगे।"
27 Dec 2023 03:57PM,by: Tikendra Sinha
'हैं तैयार हम' रैली पर निशाना साधते हुए रामदास अठावले ने कहा कि अगर वे कह रहे हैं 'हैं तैयार हम' तो 'हम भी नहीं हैं कुछ काम क्योंकि हमारे में बहुत है दम'। अठावले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्थापना दिवस मनाने का अधिकार है। नागपुर में वह बड़ी रैली करने वाले हैं। चाहे INDI अलायंस कितनी भी कोशिश कर ले, वे पीएम मोदी की सरकार को नहीं गिरा सकते। कांग्रेस के 'हैं तैयार हम' रैली पर अठावले का शायराना पलटवार
27 Dec 2023 01:53PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









