28 Mar 2023

Generic placeholder image

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का चौथा दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फिजी गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त श्री कमलेश शशि प्रकाश मौजूद थे। समारोह में विश्वविद्यालय के 58 और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के 7 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं डिग्री से अंलकृत किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा समाज विज्ञान और कला संकाय में योगदान के लिए 2 विद्वानों को मानद् उपाधि से विभूषित किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने गणित एवं अंग्रेजी विषय के 2 शोधकर्ता विद्यार्थी को पहली बार पीएचडी की उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ए.डी.एन वाजपेयी, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका कन्हार का विमोचन किया।

28 Mar 2023 02:57PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राज्य में तंबाकु उपयोग करने वालों का प्रतिशत 39.1 है। साथ ही 13 से 15 वर्ष के 8 प्रतिशत शाला प्रवेशी बच्चे भी तंबाकु की चपेट में आ चूके हैं। यह चिंता का विषय है। आम लोगों में तम्बाकू एवं तम्बाकू से बने उत्पाद के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर गंभीरता दिखाते हुये राज्य में तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम के माध्यम से प्रयास किये जा रहें हैं, ताकि छत्तीसगढ़ राज्य को तंबाकू मुक्त राज्य बनाया जा सके। इसी क्रम में तंबाकू नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाये जाने के उद्देश्य से 29 मार्च 2023 को राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। मंत्रालय नया रायपुर के सभा कक्ष में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जावेगा साथ ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार है संवेदनशील

28 Mar 2023 02:57PM,
by: Tikendra Sinha