28 Mar 2023
छतीसगढ़ में तम्बाकू नियंत्रण की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी तरीके से लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। तम्बाकू नियंत्रण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
28 Mar 2023 03:01AM,by: Tikendra Sinha
संयुक्त राष्ट्र संघ कृषि संगठन के आदिवासी विभाग के प्रमुख डॉ. योन फर्नेडेस लेरिनोआ ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी कल्याण और विकास के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रशंसा की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लघु वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी और वनवासियों को सामुदायिक वन अधिकार दिए जाने को सकारात्मक कदम बताया। इस मौके पर डॉ. लेरिनोआ ने मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय भी आने का आमंत्रण दिया।
28 Mar 2023 03:01AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के शपथ ग्रहण समारोह की आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। शपथ ग्रहण समारोह 29 मार्च 2023 को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
28 Mar 2023 03:01AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा है कि आगामी शिक्षण सत्र में शाला प्रवेश उत्सव के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश और सायकल वितरण के लिए भी सभी जरूरी तैयारी कर ली जाए। वे आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में समग्र शिक्षा कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला भी मौजूद थे।
28 Mar 2023 03:01AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजनांदगांव में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र में बैठी है मोदी सरकार का दिखावे का नारा है देश बदल रहा है लेकिन सच्चाई यह है देश बदल नहीं रहा देश बिक रहा है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अपने जनता से किए वादों को निभाने का जो फर्ज निभा रही है जिससे छत्तीसगढ़ में सर्वहारा वर्ग खुशहाल है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार वादा निभा रही है - मोहन मरकाम
28 Mar 2023 03:01AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









