28 Apr 2023

Generic placeholder image

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुरूद विधानसभा के सेमरा बी. में भेंट-मुलाकात के दौरान हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर सामग्री और चेक का वितरण किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत पांच हितग्राहियों को सामग्री वितरण, आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से विशेष पिछड़ी जनजाति के 15 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र, अनुकम्पा नियुक्ति के एक हितग्राही को नियुक्ति पत्र और वनग्राम से राजस्व ग्राम अभिलेख अद्यतन के तहत पांच हितग्राहियों को ऑनलाइन अधिकार अभिलेख राजस्व विभाग की ओर से प्रदाय किया गया। जनपद पंचायत कुरूद की ओर से पांच नगर पंचायत कुरूद के 24 और नगर पंचायत भखारा के 38 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत स्वीकृति आदेश पत्र का वितरण किया गया। 

28 Apr 2023 08:09AM,
by: Tikendra Sinha