28 Apr 2023
छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों के लिए बहुत से आकर्षणों में सबसे बड़ा आकर्षण है, यहां की संस्कृति। तीज-त्योहारों और कला परंपराओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का खान-पान भी लोगों को लुभाता है। लोगों को यहां व्यंजनों के स्वाद के साथ-साथ उनके नाम भी रोचक लगते हैं और आकर्षित करते हैं, मसलन-ठेठरी, चीला, फरा, खुर्मी आदि। इन्हीं में एक नाम बोरे-बासी का भी है। असल में बोरे और बासी दो तरह के व्यंजन हैं, लेकिन हैं एक ही। पके हुए चावल को पानी में डूबोकर यह व्यंजन तैयार किया जाता है। दही, अथान पापड़, चटनी, बिजौरी, भाजी जैसी चीजों के साथ इन्हें खाया जाता है। बोरे जब कुछ घंटा पुराना हो जाता है तो वही बासी कहलाता है। स्वाद के साथ-साथ ये व्यंजन पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होते हैं। संस्कृति और श्रम से जुड़ा है बोरे-बासी
28 Apr 2023 05:26AM,by: Tikendra Sinha
कलकत्ता HC द्वारा एनआईए को रामनवमी समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा की जांच करने के लिए कहने के बाद, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि उन्हें राज्य प्रशासन पर कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा, "हिंदू जुलूसों पर पथराव और हमले हो रहे हैं। इन मामलों में कोई जांच नहीं हो रही है।" पश्चिम बंगाल प्रशासन में विश्वास नहीं: भाजपा
28 Apr 2023 02:49AM,by: Tikendra Sinha
कर्नाटक बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वारंटी खत्म हो गई है और वह लोगों को कोई गारंटी देने की स्थिति में नहीं है. प्रधानमंत्री ने कहा, "हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के लोग कांग्रेस के वादों को पूरा करने का इंतजार कर रहे हैं।"
28 Apr 2023 02:49AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुरूद विधानसभा भेंट-मुलाकात करेंगे। इस मौके पर वे ग्राम सेमरा बी. स्थित भेंट-मुलाकात स्थल में 82 करोड़ 39 लाख 05 हजार रूपये के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 45 करोड़ 27 लाख 15 हजार रूपये के 31 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 11 लाख 90 हजार रूपये के 34 कार्यों का शिलान्यास की सौगात देंगे।
28 Apr 2023 02:48AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









