28 Jul 2023
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन राज्यसभा के नियम 267 के तहत चर्चा की विपक्ष की मांग से सहमत नहीं हैं ,गोयल ने कहा, "यह नियम तभी लागू होता है जब कोई अन्य माध्यम न हो...नियम 267 के तहत चर्चा दुर्लभतम मामलों में की जाती है।"
28 Jul 2023 12:30PM,by: Tikendra Sinha
विपक्ष के गठबंधन के नाम 'इंडिया' के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने कहा कि 'इंडिया' विपक्षी नेताओं को "महात्मा गांधी और भगत सिंह" जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जबकि पीएम मोदी को "इंडियन" जैसे आतंकवादी संगठनों की याद आती है।
28 Jul 2023 12:29PM,by: Tikendra Sinha
भारत सरकार के निर्देश पर ‘‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’’ के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्यवाही की तिथि अब बढ़ाकर 31 अगस्त तक 2023 तक किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस आशय का पत्र प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भेज दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी
28 Jul 2023 12:29PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक में कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कंजेक्टिवाइटिस से बचने के उपायों और सावधानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने विशेषज्ञों की सलाह का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को यह बताया जाए हाथों को बिना साफ किए हाथ आंखों में ना लगाएं, जिससे संक्रमण ना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में कंजेक्टिवाइटिस के मरीजों का प्राथमिकता के साथ इलाज किया जाए। ताकि उन्हें अस्पतालों में ज्यादा समय न रुकना पड़े। स्कूलों में भी यदि किसी बच्चे को कंजेक्टिवाइटिस होता है तो संक्रमण से बचने के लिए उन्हें घर भेज जाए। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में कंजेक्टिवाइटिस के मरीजों की जांच और इलाज तथा दवाईयों की उपलब्धता की समीक्षा भी की।
28 Jul 2023 12:29PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






