28 Sep 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के तात्यापारा चौक में आयोजित भूमिपूजन-शिलान्यास कार्यक्रम में 9 करोड़ 16 लाख 70 हजार रूपए की लागत से बनने वाले नवीन जिला पंजीयक कार्यालय का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजीयन से शासन को राजस्व की प्राप्ति होती है। कार्यालय की सुविधाएं बेहतर होने से अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिक सुविधाएं बढ़ेगी और सुगमता के साथ उनके कार्य होंगे। पंजीयक कोर्ट के विस्तार से रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी आएगी और समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि स्टाम्प से लेकर पंजीयन तक की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलने से आम लोगों को आसानी होगी।  रायपुर जिले को मिलेगा नया पंजीयक कार्यालय

28 Sep 2023 02:26AM,
by: Tikendra Sinha