28 Sep 2023
दिल्ली विश्वविद्यालय के कल्चर कौंसिल द्वारा नोडल केंद्र भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज़ और शिवाजी कॉलेज एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारत की G-20 अध्यक्षता के साथ ही भारत फ़्रांस संबंध के उत्सव को मनाने के लिए 26 सितंबर 2023 को इंडो-फ़्रेंच इन्वेंट का आयोजन किया गया।
28 Sep 2023 06:37AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर महार समाज ज़िला ईकाई बीजापुर के नवनियुक्त अध्यक्ष जयहिन्द लाटकर ने समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ मंगलवार को उनके बीजापुर स्थित आवास पर सौजन्य मुलाक़ात की है। विधायक विक्रम मंडावी ने महार समाज के नवनीतुक्त अध्यक्ष जयहिन्द लाटकर को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया है। इस दौरान समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र के संबंध में विधायक विक्रम मंडावी से चर्चा की है। विदित हो कि बीते रविवार को ज़िला मुख्यालय बीजापुर में महार समाज की बैठक हुई थी जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष-जयहिंद लाटकर, कार्यकारी अघ्यक्ष-अजय दुर्गम, सचिव -कमल दास झाड़ी, कोषाध्यक्ष-कैलाश चन्द्र रामटेके संरक्षक-डी एस राम, लक्षमण झाड़ी, जुमार चिन्नना, मोरला चामंत्री, दुर्गम दुर्गैया, वाय बी दुर्गम को चुना गया था। विधायक विक्रम मंडावी से सौजन्य मुलाक़ात के दौरान महार समाज के डी एस राम, डी. नागेश्वर, रामकुमार दुर्गम, संन्यासी दुर्गम, किश्टैया सोनारकार समेत अन्य लोग मौजूद थे। महार समाज ने विधायक विक्रम मंडावी से की सौजन्य भेंट
28 Sep 2023 06:36AM,by: Alanga rao
छत्तीसगढ़ में वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का क्रियान्वयन सफलतापूर्व किया जा रहा है। उचित मूल्य राशन दुकानों में प्रत्येक माह की वास्तविक बचत सामग्री के आधार पर अगले माह का राशन आबंटन किया जा रहा है। वर्तमान में 96 प्रतिशत उपभोक्ता प्रतिमाह बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के पश्चात राशन सामग्री का उठाव कर रहे हैं। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू होने के बाद किसी भी प्रकार की राशन की हेरी-फेरी की संभावना असंभव है। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से राशन वितरण की व्यवस्था कम्प्यूटरीकृत हो गई है, इससे किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की संभावना नहीं रह गई है।
28 Sep 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर:-विधायक विक्रम ने भोपालपट्टनम ब्लाक के गोरला चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का आनावरण किया। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। विधायक विक्रम ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम ऐसे विरो की भूमि से है,जिन्होंने अपने लोगो के खातिर अपनी जान गंवाने के कदम पीछे नही किये। और साथ ही कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना से न केवल गोरला ही नही पूरा बीजापुर जिला गौरवान्वि हुआ है,इस प्रतिमा से छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम इतिहास की झलक दिखलाई दे रही है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लालू राठौर,जिला मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौत्तम, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष अशोक तलाण्डी,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सरिता चापा,जनपद अध्यक्षा श्रीमती निर्मला मरपल्ली, जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया,सह प्रवक्ता सालिक नागवंशी,बीजापुर नगर पालीक उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,के साथ आदिवासी समाज प्रमुख,कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण रहे मौजूद।
28 Sep 2023 06:36AM,by: Alanga rao
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुमाभाठा में गुरुवार 28 सितंबर को कृषक सह श्रमिक सम्मेलन का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस कार्यक्रम में कृषकों और श्रमिकों को न्याय योजनाओं एवं श्रमिक योजनाओं की राशि का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा। इनमें 176 करोड़ रुपए के 150 कार्यों का लोकार्पण एवं 90 करोड़ रुपए की राशि के 114 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का होगा शुभारंभ
28 Sep 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त माहौल के निर्माण पर सरकार की नीतियों और उद्योगों के हित में संचालित योजनाओं की सराहना की।
28 Sep 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








