28 Oct 2023
पूर्व केंद्रीय मंत्री अब्दुल्ला ने इजरायल और हमास के बीच जारी जंग पर बोलते हुए कहा, ‘आज फिलिस्तीन पर जुल्म हो रहा है। उनके पास पीने का पानी नहीं है, अस्पतालों में दवाई नहीं है, बिजली नहीं है। अरब देश अमेरिका के इशारों पर नाच रहे हैं। ये सिर्फ रिजॉल्यूशन पास करने की बात करते हैं।
28 Oct 2023 02:57PM,by: Tikendra Sinha
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को अज्ञात शख्त द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए मिली है, जिसमें 200 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी
28 Oct 2023 02:57PM,by: Tikendra Sinha
चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने सीतामढ़ी में कहा कि राहुल गांधी को बिहार से क्या मतलब है? आप बताइए जरा कि राहुल गांधी को बिहार में पिछली बार कब देखा था? बिहार के मुद्दे पर आपने कभी बोलते हुए सुना? कांग्रेस ने तो 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया है। यही वजह है कि बिहार की जनता ने इतनी समझदारी दिखाई कि कांग्रेस को बिहार से पूरे सिरे से काटकर फेंक दिया।
28 Oct 2023 02:57PM,by: Tikendra Sinha
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश रावटे ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को विधानसभा निर्वाचन-2023 संपत्ति विरूपण अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन करने के संबंध में नोटिस जारी किया है। ताम्रध्वज साहू को कारण बताओं नोटिस जारी
28 Oct 2023 12:52PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश भाजपा ने 12 जिलों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिला चुनाव समन्वयक बनाया है। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप के आदेश अनुसार रायपुर ग्रामीण जिले के श्याम नारंग, भिलाई शिरिश अग्रवाल, सक्ती गोपी सिंह ठाकुर, निर्मल सिन्हा, सूरजपुर भीमसेन अग्रवाल, पूर्व स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। गौरीशंकर अग्रवाल बने चुनाव समन्वयक
28 Oct 2023 12:52PM,by: Tikendra Sinha
चुनावी सरगर्मी के बीच विधायक धनेद्र साहू के खिलाफ सतनामी समाज अभनपुर के लोग आक्रोशित हो गए हैं। सतनामी समाज के लोगों का आरोप है कि विधायक साहू ने पर्दे के पीछे से सतनामी समाज की भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया है। विधायक धनेद्र साहू के खिलाफ सतनामी समाज ने करी शिकायत
28 Oct 2023 12:52PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









