29 May 2021
जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय तथा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज 29 मई 2021 को ग्राम उमरिया आबकारी वृत्त बिल्हा में आरोपी रामप्रकाश उर्फ जुगनू राजपूत के पास से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं ग्राम चकरभाठा के भाठापारा मोहल्ले में जानकी वर्मा के मकान से 06 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब और इसी मोहल्ले के तालाब में डूबे 35 प्लास्टिक डब्बों से भरा हुआ लगभग 700 कि.ग्रा. महुआ लहान बरामद कर उक्त आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) (च), 34 (2) व 59 (क) के तहत् प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया है। बिलासपुर : ग्राम उमरिया में अवैध शराब जप्त
29 May 2021 05:02PM,by: Vikash Kumar
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग इच्छुक आवेदकों से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निर्धारित प्रारूप में 10 जून तक आवेदन आमत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति विकास निगम के कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के जनजाति वर्ग के आवेदकों से कृर्षि, उद्योग, परिवहन एवं सेवा सेक्टर में व्यवसाय एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवेदन आमत्रित किए गए है, जिसके तहत कृषि सेक्टर से ट्रैक्टर ट्राॅली योजना, डेयरी योना, मछलीपालन, बकरीपालन, वर्मी कम्पोस्ट एवं पोल्ट्री व्यवसाय (सभी टर्म लोन योजना) हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इसी सेक्टर से स्वसहायता समूहों के लिए माइक्रो के्रडिट योजनांतर्गत मछलीपालन, पोल्ट्री, मसाला, राइस मिल, दाल मिल आदि के लिए ऋण प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योग सेक्टर से टर्म लोन योजना के तहत फेब्रिकेशन, बेकरी, सीमेंट पोल एवं गमला निर्माण, ब्रिक्स निर्माण के लिए भी लोन दिया जाएगा। इसके अलावा परिवहन सेक्टर से गुड्स कैरियर योजना, पैसेंजर व्हीकल्स योजना के तहत लोन का प्रावधान किया गया है। साथ ही सेवा क्षेत्र से किराना व्यवसाय, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर सेंटर, कोचिंग, फोटोकाॅपी, स्टेशनी, कपड़ा व्यवसाय के लिए टर्म लोन योजनांतर्गत ऋण स्वीकृत किए जाएंगे तथा स्वसहायता समूहों को माइक्रो क्रेडिट योजना के तहत कैटरिंग, दोना-पत्तल, मसाला, बेकरी व्यवसाय के लिए, आदिवासी महिला सशक्तिकरण समूह को ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, जनरल स्टोर्स आदि व्यवसाय के लिए लोन प्रदाय किया जाएगा।
29 May 2021 05:02PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 2,437 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 64 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 5,941 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
29 May 2021 04:33PM,by: Vikash Kumar
बेमेतरा जिले के राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार 31 मई को अपरान्ह 02 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे आयोजित होगी। जिसमें तहसीलवार नामांतण, सीमांकन, बंटवारा, भू-अर्जन, अतिक्रमण हटाने, कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम की कार्यवाही आदि की समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर ने अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
29 May 2021 04:29PM,by: Vikash Kumar
शिवशाही युवा संगठन के संयोजक शशांक बल्लेवार एवं अध्यक्ष प्रणय बुन्देल, सचिव गौतम रावत ने सीएसपी कोतवाली आंजनेय वासनेय से मुलाकात कर रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मास्क अप अभियान से जुड़कर अपने संगठन कि तरफ से समर्थन दिया Ι पुलिसकर्मियों व अन्यजनो कि सुविधा के लिए मास्क भेट किया Ι शिवशाही युवा संगठन द्वारा सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए संगठन के सदस्यों द्वारा जरुररत मंदों को रक्तदान कर ब्लड कि व्यवस्था करना, बेजुबान जानवरों (गौ सेवा) के खाने-पीने कि व्यवस्था, धार्मिक आयोजन में सहभागिता, भूखे को अन्न कि व्यवस्था जैसे सामाजिक कार्य किये जाते रहे है समाज में प्रताणित व कमजोर व्यक्तियों कि हर संभव मदद करने के लिए संघठन तत्पर है Ι रायपुर पुलिस के मास्क अप अभियान से जुडा शिवशाही युवा संगठन ....
29 May 2021 04:29PM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस पार्टी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बागबाहरा ग्रामीण के प्रथम ब्लॉक अध्यक्ष अंकित बागबाहरा को निष्कासित कर दिया है। प्राप्त जानकारियों के अनुसार क्षेत्र के बहुसंख्यक साहू समाज पर अनर्गल टिप्पणी वाला वीडियो वायरल करना अंकित को भारी पड़ गया। कांग्रेस ने निष्कासित किया अंकित बागबाहरा को
29 May 2021 03:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : वैक्सीन वेस्टेज के फर्जी एवं झूठे व मनगढ़ंत आंकड़ो के सहारे भाजपा मोदी सरकार के वैक्सीन देने में नाकामी को छुपाने में लगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के नाकामी विफलताओं और महामारी रोकने में कुप्रबंधन ,वैक्सीन की किल्लत से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेता अधिक मात्रा में वैक्सिन वेस्टेज होने का फर्जी एवं झूठा मंगढ़त आंकडे जारी कर रहे है। वैक्सीन के किल्लत एवं महामारी के कारण देश भर में हुई लाखों की मौत और 3 करोड़ से अधिक प्रभावितों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेता से लेकर राज्य स्तर के नेता संगठित होकर झूठ बोल रहे हैं।एक झूठ को सौ बार बोलकर सच को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
29 May 2021 03:36PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





