29 May 2023
छत्तीसगढ़ के कर्मचारी व अधिकारी संघ, केंद्रीय कर्मचारियों के समान डीए सहित अन्य मांगो को लेकर जून में बड़ा आंदोलन कर सकते है। CG.कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के “आश्वाशन नहीं समाधान चाहिए” अभियान के आह्वान पर प्रदेश भर में आंदोलन किया जा सकता है। बड़े आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी संगठन
29 May 2023 12:36PM,by: Tikendra Sinha
ट्रेनर एयरक्राफ्ट की खरीद में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई ने रोल्स-रॉयस, उसके अधिकारियों और अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई ने कहा कि इन लोगों ने कथित तौर पर "भारत सरकार को धोखा देने" की कोशिश की। एजेंसी ने कहा कि लोक सेवकों ने भारी रिश्वत, कमीशन और घूस के एवज में ट्रेनर जेट को मंजूरी देने और खरीदने के लिए अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया। सीबीआई ने रोल्स-रॉयस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
29 May 2023 12:36PM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस के 2024 में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर "वैचारिक मतभेद" हैं तो गठबंधन नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "मेरा स्टैंड बहुत स्पष्ट है कि मेरी लड़ाई सच्चाई के लिए है... जब संदेह होता है तो मैं सीधा चलता हूं और मैं नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करता हूं।" आप, कांग्रेस की विचारधारा एक नहीं, गठबंधन संभव नहीं : सिद्धू
29 May 2023 12:36PM,by: Babuaa Desk
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर में तेज हवाओं के कारण 'सप्तऋषियों' की सात में से छह मूर्तियों के गिरने की जांच के लिए कांग्रेस ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि नई मूर्तियां तुरंत स्थापित की जाएं और घटिया निर्माण करने वालों को जांच के बाद दंडित किया जाए।"
29 May 2023 12:35PM,by: Babuaa Desk
नक्सलियों ने चिंतागुफा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक गणपति सेठिया की डंडा व चाकू मारकर हत्या कर दी , नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। वारदात के बाद नक्सलि शव को छोड़कर चले गए, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने युवक करी हत्या
29 May 2023 12:35PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के धरना स्थल को खाली कराने के एक दिन बाद कहा कि अगर पहलवान फिर से धरने पर बैठने का आवेदन देंगे तो उन्हें इसकी अनुमति दी जाएगी। पुलिस ने कहा, "उन्हें जंतर-मंतर के अलावा किसी उपयुक्त स्थान पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी।" जंतर-मंतर पर रविवार को पुलिस ने टेंट और अन्य प्रतिष्ठानों को हटा दिया था.
29 May 2023 12:35PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








