29 May 2023

Generic placeholder image

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव संस्कृति विभाग द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए कंबोडिया और इंडोनेशिया ने स्वीकृति दे दी है। इन दोनों देशों के रामायण मंडली से जुड़े कलाकार अपनी नयनाभिराम प्रस्तुति देंगे। रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक आयोजित होने वाली इस महोत्सव में इन देशों के अलावा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के मानस मंडलियों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगो पर प्रस्तुति देंगे। इस महोत्सव में रामायण के अरण्य कांड पर नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति होगी। इसके अलावा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ और केलो आरती का भी आयोजन होगा। 

29 May 2023 03:35AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

आजकल टैटू का चलन बहुत है। कोई अपने देह में प्रिय वाक्य टैटू के रूप में लगा देता है, तो कोई अपने आराध्य का टैटू लगा लेता है और कोई अन्य किसी तरह का डिजाइन बनाता है। पुराने समय में गोदना होता था और शरीर में कुछ हिस्सों में गोदना करा देते थे। भारत में गोदना हमेशा सीमित दायरे में ही रहा। पहली बार छत्तीसगढ़ में एक ऐसा संप्रदाय उभरा जिसने राम के नाम को अपने भीतर ऐसे समा लिया और राम के नाम में इतने गहराई से डूबे कि अपने सारे अंगों में राम के नाम का गोदना करा लिया। वस्त्र राम नाम से रंग लिया। भक्ति भाव की ऐसी गहन परंपरा देश में अन्यत्र दुर्लभ है। छत्तीसगढ़ में एक ऐसा समुदाय जिनके रोम-रोम में बसते हैं राम

29 May 2023 03:35AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

परिश्रम वह चाबी है, जो किस्मत के दरवाजे खोल देती है। गौठान में कार्य कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। गोधन न्याय योजना ग्रामीण क्षेत्रों के दूरस्थ ईलाकों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर किसान, श्रमिक, पशुपालक, दिहाड़ी कामकाजी महिलाओं के लिए संबल बनी है। पहले जो महिलाएं गांव में ही रोजी मजदूरी का कार्य करती थी, गोधन न्याय योजना से प्रेरित होकर संगठित हुई और गौठान में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर रही हैं। राजनांदगांव जिले छुरिया विकासखंड के ग्राम मासुल की इंदिरा महिला स्व-सहायता समूह की सभी सदस्यों ने गौठान में कड़ी मेहनत कर न केवल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया है। बल्कि विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ी हैं।

29 May 2023 03:35AM,
by: Tikendra Sinha