29 Jun 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत् परिवारों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने के मामले में जल जीवन मिशन ने पूरी ताकत झोक दी है। बीते एक पखवाड़े में एक लाख 27 हजार से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने की उल्लेखनीय उपलब्धि छत्तीसगढ़ ने हासिल की है। जल जीवन मिशन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं जल शक्ति मंत्रालय ने की है। जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में 25 लाख 11 हजार 850 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है जो कि घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने के लक्ष्य का 50.13 प्रतिशत है। पचास फीसद से अधिक लक्ष्य की पूर्ति के लिए जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली ने अपने ट्वीटर हैण्डल से छत्तीसगढ़ को बधाई दी है।  राज्य में एक पखवाड़े के भीतर सवा लाख घरेलू नल कनेक्शन का रिकार्ड

29 Jun 2023 05:02AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

भारत के संविधान में केंद्र- राज्य की परिकल्पना निर्धारित है। राष्ट्रपति और राज्यपाल के कार्य के सहयोग के लिए क्रमशः प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पद का उल्लेख है। उप- प्रधानमंत्री अथवा उप मुख्यमंत्री पद का उल्लेख नहीं है। राजनीति में संवैधानिक व्यवस्था से परे भी अपनी अलग व्यवस्था बनाने का शगल है। इसे संतुलन का सिद्धांत कहा जाता है। दल के भीतर चाहे क्षेत्रीय संतुलन की बात हो या जातीय संतुलन या बाहुबल का संतुलन या फिर व्यक्तित्व का संतुलन हो, बराबर करना पड़ता है। इसे भीतर ही भीतर पनप सकने वाले असंतोष को ढाँकने की सफल कोशिश भी कहा जा सकता है।   अब उप- मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव

29 Jun 2023 02:15AM,
by: Babuaa Desk