29 Jul 2023
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने गैंगस्टर छोटा राजन को श्रमिक संघ नेता दत्ता सामंत की हत्या के आरोप से बरी कर दिया, जिनकी 1997 में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल ने कहा कि यह दिखाने के लिए रिकॉर्ड पर कोई सबूत नहीं आया है कि राजन ने सामंत की हत्या की योजना तैयार की थी। राजन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। छोटा राजन श्रमिक संघ नेता दत्ता सामंत की हत्या के आरोप से बरी
29 Jul 2023 05:50AM,by: Babuaa Desk
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है। कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
29 Jul 2023 05:50AM,by: Babuaa Desk
एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कुछ लोगों द्वारा भाजपा नेता राहुल पंडित को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना दो समूहों के बीच झगड़े के परिणामस्वरूप हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है l भाजपा नेता राहुल पंडित को कुछ लोगों नेलाठियों से पीटा
29 Jul 2023 05:50AM,by: Babuaa Desk
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 का शुभारंभ 2 अगस्त से हो रहा है। इस दिन राज्य के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। पुनरीक्षण के संबंध में दावा-आपत्ति 31 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे। इसी क्रम में 12 और 13 अगस्त तथा 19 और 20 अगस्त को मतदान केंद्रों में विशेष शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
29 Jul 2023 05:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के उनके प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है।
29 Jul 2023 05:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोलाराम साहू तथा सड़क दुर्घटना में मृत चार व्यक्तियों के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने 17 जुलाई 2023 को हुए एक दुःखद सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर परिवार की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए चारों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
29 Jul 2023 05:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट छत्तीसगढ़ स्टेट ब्रांच के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी चिकित्सकों के नियमित पदों पर भर्ती हेतु की गई घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चक्रवर्ती, सचिव डॉ. अखिलेश साहू, डॉ. अविनाश कुशवाहा, डॉ. कार्तिक बघेल और डॉ. अवल प्रसाद भी उपस्थित थे।
29 Jul 2023 05:49AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









