29 Jul 2023
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलापुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् आज औचक निरीक्षण हेतु जॉजगीर-चांपा पहुंचे। उन्होंने वहां जिला न्यायालय, परिवार न्यायालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर उन्होंने परिसर में अस्त व्यस्त पार्किंग, कोर्ट प्रांगण में अवारा पशुओं का विचरण, भवन की दिवालों में जगह-जगह सीपेज होना तथा वॉशरूम को अत्यधिक अस्वच्छ होना पाया। उपरोक्त तथ्यों को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु जिला न्यायाधीश को निर्देश दिये गये।
29 Jul 2023 05:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। श्री बघेल जिले में 112 करोड़ 13 लाख से अधिक राशि के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। जिसके अंतर्गत 54 करोड़ 70 लाख राशि के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 57 करोड़ 43 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा को देंगे विकास कार्यों की सौगा
29 Jul 2023 05:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में अनुपूरक बजट के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शासकीय कर्मियों के हित में की गई घोषणाओं के लिए उनका आभार जताया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा शासकीय कर्मियों के लिए चार प्रतिशत डीए में वृद्धि के साथ ही सातवें वेतनमान के मुताबिक गृह भाड़ा भत्ता देने की घोषणा की गई है।
29 Jul 2023 05:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा पर शोध करने वाली शोधार्थी सुश्री चंदन बाला ने सौजन्य मुलाकात की । सुश्री बाला ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह डॉ. नरेंद्र देव वर्मा पर शोध करने वाली पहली शोधार्थी हैं । मुख्यमंत्री ने सुश्री बाला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । बतौर शोधार्थी सुश्री बाला के डॉ. नरेंद्र वर्मा के जीवन और राज्यगीत से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ को समर्पित कई खूबसूरत गीत लिखे गए हैं परन्तु 'अरपा पैरी के धार' जैसी कोई रचना नहीं, जो राज्य के सम्पूर्ण वैभव एवँ सुंदरता को व्यक्त कर सके । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यही कारण है कि जब मैंने अरपा पैरी के धार को राज्यगीत बनाने की घोषणा की तो सभी ने एक स्वर से इसका समर्थन किया ।
29 Jul 2023 05:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ बुनकर शिल्पी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ द्वारा राज्य के बुनकरों को हाथकरघा वस्त्र उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की पहल की सराहना की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन उपस्थित थे। बुनकरों के हित में हाथकरघा वस्त्र उत्पादन को दिया जा रहा बढ़ावा
29 Jul 2023 05:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 29 जुलाई को कोरबा में 660 मेगावाट की उत्पादन क्षमता वाले दो विद्युत संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। इन दोनों विद्युत संयंत्रों की अनुमानित लागत 12 हजार 915 करोड़ रूपए हैं। मुख्यमंत्री इसके अलावा कोरबा जिले में 441 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री आज कोरबा में दो विद्युत संयंत्र की रखेंगे आधारशिला
29 Jul 2023 01:41AM,by: Babuaa Desk
विपक्षी दलों के गठबंधन - पर कटाक्ष करते हुए केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाह ने कहा कि इनमें से कोई भी दल देश का भला नहीं चाहता है। "सोनिया गांधी राहु गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं; एमके स्टालिन उदयनिधि स्टालिन को सीएम बनाना चाहते हैं, लालू यादव तेजस्वी को सीएम बनाना चाहते हैं, ममता अपने भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं और उद्धव ठाकरे अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं। विपक्षी गठबंधन में शामिल कोई भी दल देश का भला नहीं चाहता : शाह
29 Jul 2023 12:38AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









