29 Aug 2023
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में सीमावर्ती राज्यों ओड़िशा, झारखण्ड, मध्यप्रदेश के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आपसी समन्वय एवं रणनीति तैयार करने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। शांति पूर्ण एवं सुचारू विधानसभा चुनाव की तैयारी
29 Aug 2023 03:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत महार समाज (बौद्ध) के लोगों की जाति प्रमाण पत्र संबंधी मात्रात्मक त्रुटि की समस्या का निराकरण होने पर आज महार बौद्ध समाज के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर के हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज भी उपस्थित थे।
29 Aug 2023 03:49AM,by: Tikendra Sinha
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाटन में कौही में प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। साथ ही इस अवसर पर 7 करोड़ की लागत से बने कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का लोकार्पण भी किया। इससे 2500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। कौही उद्वहन सिंचाई योजना से ग्राम कौही, बोरेंदा, जरवाय, केसरा, खम्हरिया, डंगनिया, तर्रीघाट, सोनपुर और सिपकोना के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने कौही के पहले दौरे के अवसर पर ही यहां के पुरानी उद्वहन सिंचाई योजना को अपडेट करने की घोषणा की थी। योजनांतर्गत इंटक वेल का रेडियस जो पहले 6 मीटर था इसको 12 मीटर किया गया है। वहीं 150 एच.पी. के पांच वीटी पंप स्टॉल किए गए हैं। जिससे लिफ्ट ऐरीगेशन की क्षमता में कई गुणा वृद्धि हुई है। सम्पूर्ण नहर प्रणाली का लाइनिंग कार्य भी किया गया है। कौही उद्वहन सिंचाई योजना की क्षमता बढ़ने से इस क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को राहत पहुंची है।
29 Aug 2023 03:49AM,by: Tikendra Sinha
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने शराब व्यवसायी अमनदीप ढल द्वारा 5 करोड़ रुपये के कथित भुगतान के संबंध में ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जो दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले में मदद चाहते थे। सीबीआई ने ईडी के सहायक निदेशक पर मामला दर्ज किया
29 Aug 2023 01:51AM,by: Babuaa Desk
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही लगातार दूसरे दिन हंगामे के कारण बाधित हुई क्योंकि विपक्षी नेताओं ने छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री संदीप सिंह को निलंबित करने की मांग तेज कर दी है। हालाँकि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसी किसी भी मांग को पूरा करने से इनकार कर दिया। मंत्री संदीप सिंह का इस्तिफ़ा नही मांगेंगे : मनोहर लाल खट्टर
29 Aug 2023 01:06AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी की शिक्षा और सरकारी स्कूल की व्यवस्था पर हमला करते हुए कहा, " 'आप' ने शिक्षा क्रांति को लेकर खूब भ्रामक प्रचार किया लेकिन अब जाकर पिछले 15 दिनों में जिस तरह से दिल्ली में इनके शिक्षा के मॉडल की पोल खुल रही है उसको देखते हुए बच्चों के जीवन और स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ती ही जा रही है।"
29 Aug 2023 01:06AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









