29 Aug 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश सहित पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हर साल हम ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

29 Aug 2023 12:22PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

29 Aug 2023 12:22PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए उसके मन में क्या समयसीमा है, यह बताए। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने पूछा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव कब होंगे? जवाब में, सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करना एक अस्थायी उपाय है और भविष्य में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश को एक राज्य के रूप में वापस कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए जिहादी आतंकी हमले ने उसे जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने और राज्य को पूरी तरह से भारतीय संघ में एकीकृत करने का मन बनाने के लिए मजबूर किया।

29 Aug 2023 10:45AM,
by: Babuaa Desk