29 Dec 2023
छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार के 7 दिन बाद आखिरकार मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस में भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया है। मंत्रियों को मिल सकता है ये विभाग
29 Dec 2023 01:42PM,by: Tikendra Sinha
ममता बनर्जी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बंगाल को अकेले ही परखने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में टीएमसी लड़ेगी और बीजेपी को हराएगी। बंगाल में केवल टीएमसी ही बीजेपी को सबक सिखा सकती है, कोई अन्य पार्टी नहीं। बंगाल में अकेले चुनाव लड़ना चाहती हैं ममता बनर्जी
29 Dec 2023 01:40PM,by: Tikendra Sinha
एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा-"राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी से क्यों करवा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू किस दिन के लिए है, अगर bjp का इतना बड़ा दिल है तो मुर्मू से प्राण-प्रतिष्ठा कराए।
29 Dec 2023 11:14AM,by: Tikendra Sinha
नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जेडीयू में सिर्फ एक ही नेता है वो है नीतीश, दूसरा कोई नेता नहीं है। नीतीश कुमार कभी आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाए, कभी ललन सिंह को बनाए। कभी और किसी को बनाएंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी हैं। नीतीश कुमार एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी हैं : भाजपा
29 Dec 2023 11:14AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री बनने के पश्चात पहली बार अपने गृह ग्राम बगिया आए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज बंदरचुवा के पास तुर्री गांव पहुंचकर कुल देवता का दर्शन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कुलदेवता को गुड़, नारियल, पान, सुपाड़ी अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर स्थल में गांव के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधि विधान से पूजा पाठ कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद से ही शुभ कार्य संपन्न होते हैं। आज तुर्री में अपने कुलदेवता का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली और जनहित में निरंतर कार्य करूंगा।
29 Dec 2023 09:28AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









