30 Jun 2023

Generic placeholder image

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मणीपुर में इंफाल के रिलीफ कैंप के बाहर रोकने तथा रिलीफ कैंप में उपस्थित जनसमुदाय से मिलने से रोकना मोदी सरकार का आलोकतांत्रिक कदम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी का मणिपुर दौरा भारत जोड़ो यात्रा की मूल भावना के अनुरूप शांति और सद्भावना की स्थापना के लिये था। राहुल गांधी मणिपुर के लोगों की दुख दर्द सुनने और समझने गये है। भाजपा उनके इस प्रयास को बाधित करने की कोशिश कर रही है। मणीपुर महीनों से जल रहा वहां की राज्य सरकार और केंद्र की मोदी सरकार मणीपुर के मामले में निष्क्रिय बनी हुई है। देश का एक हिस्सा जल रहा हमारे ही भाई-बहन आपसी द्वंद में मारे जा रहे देश की सत्ता रूढ़ दल वहां शांति स्थापना के लिये कोई पहल नहीं कर रहा है।

30 Jun 2023 05:52AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 30 जून शुक्रवार को सुबह 10 बजे बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 230 आजाद नगर तिफरा में आयोजित बूथ चलों अभियान में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे बूथ क्रमांक 254 आवासपारा सिरगिट्टी में आयोजित बूथ चलों अभियान में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे बूथ क्रमांक 195 ग्राम नगपुरा में आयोजित बूथ चलों अभियान में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे बूथ क्रमांक 288 ग्राम कया में आयोजित बूथ चलों अभियान में भाग लेंगे। दोहपर 2 बजे बूथ क्रमांक 166 ग्राम बिटकुली में आयोजित बूथ चलों अभियान में भाग लेंगे। शाम 4 बजे बूथ क्रमांक 146 ग्राम मुरकुटा में आयोजित बूथ चलों अभियान में भाग लेंगे। शाम 5 बजे मुरकुटा से रायपुर रवाना होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का दौरा

30 Jun 2023 05:52AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा 30 जून शुक्रवार को सुबह 10 बजे बिलासपुर से कोटा के लिये रवाना होंगी। सुबह 11.10 बजे कोटा पहुंचकर कोटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 193 लखोदना (चंगोरी) में आयोजित बूथ चलो अभियान में भाग लेंगी। दोपहर 12 बजे बूथ क्रमांक 209 तेन्दुआ (मूर्तिपारा) में आयोजित बूथ चलो अभियान में भाग लेंगी। दोपहर 1 बजे बूथ क्रमांक 202 इमलीपारा में आयोजित बूथ चलो अभियान में भाग लेंगी। दोपहर 03.15 बूथ क्रमांक 197 नेवसा में आयोजित बूथ चलो अभियान में भाग लेंगी। दोपहर 4 बजे कोटा नगर पंचायत बूथ क्रमांक 189 आयोजित बूथ चलो अभियान में भाग लेंगी। दोहपर 04.30 कोटा से रायपुर के लिये रवाना होंगी।

30 Jun 2023 05:52AM,
by: Tikendra Sinha