30 Jun 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर आम नागरिकों को एक और नई सुविधा परिवहन विभाग के माध्यम से मिलने जा रही है। ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र आवेदक द्वारा दिए गए पते पर नहीं पहुंचने पर आवेदकों को उनके जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन कार्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। परिवहन विभाग द्वारा यह सुविधा एक जुलाई से लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से मिली नागरिकों को नई सुविधा
30 Jun 2024 06:13AM,by: Tikendra Sinha
पूरा विश्व पैंडेमिक की तरह इंफोडेमिक से भी जूझ रहा है। कई बार डिजिटल मीडिया के माध्यम से त्रुटिपूर्ण सूचनाएं, गलत तथ्यों को लेकर फैलाई जा रही सूचनाएं और तोड़ मरोड़ कर पेश की जाने वाली सूचनाओं से जो भ्रम फैलता है उससे समाज को काफी नुकसान पहुंचता है। यद्यपि डिजिटल मीडिया में रचनात्मकता के लिए बहुत संभावनाएं हैं। इससे उपजी चुनौतियों से निपटने कारगर कदम उठाये जाएं, राष्ट्रीय मीडिया साक्षरता अभियान चलाएं जाएं ताकि फेक न्यूज आदि से निपटा जा सके तो डिजिटल मीडिया हमारे समाज के लिए प्रभावी भूमिका निभा सकती है। यह बात नारद जयंती पर आयोजित देवऋषि नारद पत्रकारिता सम्मान के मौके पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति श्री के.जी. सुरेश ने डिजिटल क्रांति के समय पत्रकारिता विषय पर अपने संबोधन में की। इस मौके पर जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पत्रकारों को किया गया सम्मानित
30 Jun 2024 06:13AM,by: Tikendra Sinha
राजस्व एवं खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में ‘तहसीलदार‘ और ‘राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर. बी. सी.)‘ पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर और अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक बजाज उपस्थित थे। इस अवसर पर पुस्तकों के लेखक श्री के.के. बाजपेयी, पूर्व संयुक्त सचिव एवं श्री उमेश कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर, रा.प्र.से.-2015 तथा पुस्तकों के प्रकाशक राज लॉ पब्लिकेशन के प्रोपराईटर श्री चंद्र कुमार ठाकुर एवं श्री अविनाश अग्रवाल उपस्थित थे।
30 Jun 2024 06:13AM,by: Tikendra Sinha
अपने पहले ही जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संवेदनशील पहल और त्वरित निर्णयों से लोगों के मन में एक नई आशा का संचार कर दिया है। प्रदेश के सभी कोने से लोग मुख्यमंत्री के जनदर्शन में जुटे। जनदर्शन का समय एक बजे तक रखा गया था लेकिन पहले ही जनदर्शन को लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता थी कि इस समय तक काफी लोग जुट गये थे। इसमें से कुछ के मन में आशंका थी कि मुख्यमंत्री के शेड्यूल के काफी टाइट होने की वजह से समय न समाप्त हो जाए और मुख्यमंत्री जी न मिल पाएं। यह आशंका निर्मूल साबित हुई।
30 Jun 2024 06:12AM,by: Tikendra Sinha
टी -20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल जीतने की खुशी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है सभी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, वो इतिहास में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग की और इसके पश्चात आखरी तक शानदार गेंदबाजी कर हमारे गेंदबाजों ने मैच पलट कर जीत अपने नाम दर्ज कर ली। पूरे देश को हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों पर गर्व है। भारतीय टीम की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
30 Jun 2024 06:12AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









