30 Jun 2024

Generic placeholder image

भाटापारा नगर में आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा द्वारा सांस्कृतिक भवन लोकार्पण एवं रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्थानीय हैलीपैड पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। हैलीपेड में भाटापारा विधायक श्री इंद्र साव, भाटापारा पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ श्री सनम जांगड़े स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, समाज प्रमुखों, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

30 Jun 2024 09:56AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज यहां जैन दादा बाडी एमजी रोड में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शामिल हुए। संस्थान ने इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर तथा विभिन्न जिलों से आए 750 से ज्यादा दिव्यांगों को अपर-लोवर लिंब और केलिपर्स लगाकर उनकी रुकी जिंदगी को फिर से शुरू कर दी। इन दिव्यांगों और परिजनों की खुशी हर किसी के मन को छूने वाली थी। आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से ज्यादा दिव्यांग नारायण लिम्ब पहनकर मुस्कुराते हुए चले। जो वर्षों पहले किसी दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने से चलने-फिरने में असमर्थ हो चुके थे। जिसके चलते इनकी जिंदगी रुक सी गई थी। इन्हें आज लोवर लिंब, अपर लिंब, मल्टिपल लिंब और केलिपर्स लगाए गए। दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद की जाएगी: मुख्यमंत्री साय

30 Jun 2024 09:56AM,
by: Tikendra Sinha