30 Oct 2023

Generic placeholder image

केरल के कालामसेरी में ईसाई समुदाय के कार्यक्रम में हुई बम ब्लास्ट की घटना को लेकर सीएम पिनाराई विजयन ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में मौजूद सभी दलों ने इस बम ब्लास्ट को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है। जारी किए गए प्रस्ताव में कहा गया कि ये बैठक स्पष्ट करती है कि किसी भी कीमत पर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि केरल को तोड़ने के अलग-अलग प्रयासों पर काबू पाकर एक मन से आगे बढ़ें। सभी लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी अलग घटना के आधार पर केरल, इसकी गौरवशाली धर्मनिरपेक्ष परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विशिष्टता को बदनाम करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ एकजुट हों। केरल बम ब्लास्ट : सीएम विजयन की सर्वदलीय बैठक में क्या हुआ

30 Oct 2023 11:15AM,
by: Tikendra Sinha