31 Mar 2024

Generic placeholder image

पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ से अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। पीएम मोदी ने मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित किया और मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी एलायंस मिलकर देश की एकता और अखंडता को तोड़ने में लगे हुए हैं और आज एक बार इनका नया कारनामा सामने आया है। पीएम ने कहा "मेरठ से मेरा विशेष रिश्ता है। मैंने 2014 और 2019 (लोकसभा) चुनावों के लिए अपना चुनाव अभियान मेरठ से ही शुरू किया था और अब, 2024 चुनावों के लिए पहली रैली भी मेरठ में आयोजित की जा रही है। 2024 लोकसभा चुनाव सरकार चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि 'विकसित भारत' बनाने का चुनाव है।  विपक्ष पर खूब बरसे प्रधानमंत्री

31 Mar 2024 01:12PM,
by: Tikendra Sinha