31 May 2023
पीएम नरेंद्र मोदी 2024 के चुनाव से पहले 543 लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के लिए आज राजस्थान के अजमेर में भाजपा के महीने भर चलने वाले 'महा जनसम्पर्क' अभियान की शुरुआत करेंगे। अखिल भारतीय अभियान के दौरान, 51 से अधिक रैलियां, 500 से अधिक स्थानों पर जनसभाएं और 600 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस होंगी। साथ ही पांच लाख विशिष्ट परिवारों से भी संपर्क किया जाएगा।
31 May 2023 07:53AM,by: Babuaa Desk
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सहयोगी एसके भद्रा को गिरफ्तार किया है। करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद भद्रा उर्फ कालीघाट एर काकू को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले सीबीआई ने बनर्जी को मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। ईडी ने इससे पहले भी भद्रा के घर पर छापेमारी की थी। ईडी ने अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को गिरफ्तार किया
31 May 2023 07:07AM,by: Babuaa Desk
आम आदमी पार्टी के विधायक बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियान ने बुधवार को पंजाब में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले, डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। खुडियान ने पिछले साल लांबी निर्वाचन क्षेत्र से अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हराया था।
31 May 2023 06:54AM,by: Babuaa Desk
भाजपा के प्रभारी ओम माथुर अपने बस्तर प्रवास के दौरान रमन सरकार के द्वारा किये गये अत्याचार और शोषण के लिये बस्तर के लोगो से माफी मांगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा कल भी आदिवासी विरोधी थी, आज भी आदिवासी विरोधी है। 15 साल के भाजपा के शासन काल में बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार को भाजपा ने बंधक बनाकर रखा था। 15 सालों तक बस्तर के आदिवासी सुरक्षा बलों और नक्सलवाद के दो पाटों में पिस रहे थे। छोटी-छोटी धाराओं में मासूम आदिवासियों को वर्षो तक जेल की सलाखों में बंद रखा गया था। उनकी जमीनों को कोडियों के दाम लूटने का षडयंत्र रचा गया। जल, जंगल, जमीन, पर आदिवासियों के नैसर्गिक अधिकारों का हनन किया गया था।
31 May 2023 04:51AM,by: Tikendra Sinha
ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के रंग में रायगढ़ पूरी तरह रंग गया है। युद्धस्तर पर चलने वाली प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही आम जनता में भी महोत्सव को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसका थीम रामायण के अरण्य कांड पर आधारित है। इसके चलते मंच को भी अरण्य कांड की थीम पर ही सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर आयोजित इस महोत्सव में अरण्य कांड पर आधारित रामकथा की प्रस्तुति राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दलों द्वारा होगी। अरण्य कांड तुलसीदास कृत रामचरितमानस और वाल्मीकि रामायण का ऐसा हिस्सा है जिसमें भगवान श्रीराम के वनवास के दिनों का वृतांत है जिसमें माता सीता और भ्राता लक्ष्मण ने भी उनके साथ वनवास किया था।
31 May 2023 04:51AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री बघेल 31 मई बुधवार को एक लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण करेंगे। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो जाएगी।
31 May 2023 04:51AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









