31 May 2023
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मुद्दे पर बुधवार को केंद्र की आलोचना की। सिब्बल ने ट्वीट किया, "बृज भूषण सिंह: क्या पॉक्सो का आवेदन और 164 बयानों के बाद तत्काल गिरफ्तारी बृज भूषण के अलावा सभी आरोपियों पर लागू होती है क्योंकि वह ... भाजपा से संबंध रखते हैं।
31 May 2023 12:54PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किश्त जारी करते हुए युवाओं से कहा कि आपको बेरोजगारी भत्ते से सहायता मिल रही है, लेकिन मुझे बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ में रोजगार होगा। सरकारी नौकरी के लिए हम लगातार वेकेंसी निकाल रहे हैं इसके साथ ही आपको कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें। बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग भर है, जिसके माध्यम से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
31 May 2023 12:54PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव व छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा की महानिदेशक श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के तीन अधिकारियों सुश्री नम्रता चौबे, श्री प्रखर चन्द्राकर और श्री युवराज मरमट को छत्तीसगढ़ कैडर पर आबंटित किया गया है। इन अधिकारियों को 52 सप्ताह के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु जिलों में पदस्थ किया गया है। इस वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 सप्ताह का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिनांक 29 मार्च 2023 से 30 जून 2023 तक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में आयोजित है।
31 May 2023 12:53PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









