31 Jul 2023

Generic placeholder image

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल नम्बर 1 में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में हुई थी। विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त न्यायमूर्तिगण रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर, प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, रायपुर अधिवक्तागण एवं न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

31 Jul 2023 12:20PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

बिलासपुर जिले के युवा को बांस के उपयोगी ट्री गार्ड बनाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का बेहतर कार्य कर रहे हैं। इससे पेड़-पौधें सुरक्षित रहेंगे है। पौधे लगाने के साथ ही उनको बचाने की व्यवस्था बहुत जरूरी हैं। हर साल बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाते हैं। ट्री गार्ड से पेड़-पौधे सुरक्षित तो रहते ही हैं साथ ही पशुओं से पौधों को बचाने के लिए ट्री गार्ड उपयोगी है। ट्री गार्ड बनाने के लिए अधिक संख्या में बांस की आवश्यकता होती है जिसकी आपूर्ति बांस की खेती करने वाले किसान करते ही इसका सीधा लाभ युवाओं के साथ बांस के खेती करने वाले किसानों को मिल रहा है और ये आर्थिक रूप से संपन्न हो रहे हैं। की बांस के ट्री गार्ड से युवाओं को मिला स्व रोजगार

31 Jul 2023 12:20PM,
by: Tikendra Sinha