31 Jul 2023
जयपुर-मुंबई ट्रेन में कथित तौर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले आरपीएफ कांस्टेबल चेतन की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। ट्रेन में गोली मारकर हत्या करने वालों में आरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीना भी शामिल थे। भागने की कोशिश में ट्रेन से कूदने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
31 Jul 2023 07:23AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज छत्तीगढ़ उच्च न्यायालय के आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन आवासों के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। नवीन निर्माणों की गुणवत्ता तथा पुराने आवासों की उचित मरम्मत इत्यादि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
31 Jul 2023 05:02AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी भाषा छात्र विकास समिति (एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ी भाषा के छात्रों के लिए प्राध्यापक पद पर भर्ती किये जाने की घोषणा के लिए प्रतीक चिन्ह, गमछा, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के अध्यक्ष श्री ऋतुराज साहू, श्रीमती अंजनी चन्द्रवंशी, श्री संजीव साहू एवँ सदस्यगण उपस्थित थे ।
31 Jul 2023 05:01AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 31 जुलाई को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि मुंशी प्रेमचंद एक संवेदनशील लेखक थे, जिन्होंने आम आदमी के दुःख दर्द और संवेदनाओं का जीवंत वर्णन अपने साहित्य में किया है। उनके साहित्य में आम आदमी के दुःख, दर्द, गरीबी, बेबसी और छोटी-छोटी खुशियों को करीब से महसूस किया जा सकता है। मुंशी प्रेमचंद जी ने सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जमींदारी, सूदखोरी, गरीबी, उपनिवेशवाद पर अपनी लेखनी से तीखा प्रहार किया है। उन्होंने सरल, सहज और आम बोल-चाल की भाषा का उपयोग किया, जिससे उनका साहित्य जन-जन तक पहुंचा। श्री बघेल ने कहा कि प्रेमचंद जी प्रगतिशील विचारों का अमूल्य खजाना नई पीढ़ी के लिए विरासत में छोड़ गए है। उनका साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उन्हें किया नमन
31 Jul 2023 05:01AM,by: Tikendra Sinha
राज्य शासन ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रदेश में गरिमापूर्वक आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश स्तर पर राजधानी रायपुर सहित जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों से लेकर विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर तक स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
31 Jul 2023 05:01AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य रूप से बर्फ से ढके महाद्वीप अंटार्कटिका में बर्फ की चादरों के बीच एक पिरामिड जैसा पहाड़ खोजा गया है। भूविज्ञान के प्रोफेसर एरिक रिग्नॉट के अनुसार, पिरामिड का शिखर आकार ग्लेशियरों के अभिसरण का परिणाम है। एलियंस या प्राचीन सभ्यताओं के शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक पहाड़ है जो पिरामिड जैसा दिखता है।" अंटार्कटिका में बर्फ की चादर के नीचे पिरामिड जैसा पहाड़
31 Jul 2023 02:06AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








