31 Oct 2023
विपक्षी दलों के नेताओं ने अपने आइफोन में स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स द्वारा छेड़छाड़ करने की कोशिश का आरोप लगाया। इसके बाद केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुछ सांसदों ने जो मुद्दा उठाया है कि उनके पास एप्पल से एक अलर्ट आया है। उसके बारे में मैं साफ करना चाहता हूं कि सरकार इस मुद्दे पर बहुत गंभीर है, हम इस मुद्दे की तह तक जाएंगे। जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस देश में हमारे कुछ आलोचक हैं जिनकी आलोचना करने की आदत हो गई है। ये लोग देश की उन्नति को पचा नहीं सकते। फोन हैकिंग के आरोपों पर अश्विनी वैष्णव ने दिया जवाब
31 Oct 2023 12:14PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आज 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली गई। राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने आयोग कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेंद्र जायसवाल और राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री जी. आर. चुरेन्द्र सहित आयोग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। राज्य सूचना आयोग में ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ
31 Oct 2023 12:13PM,by: Tikendra Sinha
राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी l पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने सरदार वल्लभभाई पटेल को भी उनकी जयंती पर सम्मान दिया। राहुल ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट अपनी दादी इंदिरा गांधी को समर्पित किया और कहा कि वह उनकी ताकत थीं। उनकी पोस्ट में लिखा था, "मेरी ताकत, मेरी दादी! मैं हमेशा उस भारत की रक्षा करूंगा जिसके लिए आपने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। आपकी यादें हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे दिल में हैं।"
31 Oct 2023 11:00AM,by: Babuaa Desk
टिकटों को लेकर राहुल गांधी और अशोक गहलोत के बीच हुई बहस, गहलोत ने ऊंची आवाज में राहुल गांधी से बात करी जिसके बाद सोनिया गांधी को हस्तक्षेप करना पड़ा l अब तक कांग्रेस ने केवल 95 उम्मीदवारों की घोषणा की है - शांति धारीवाल, महेश जोशी जैसे प्रमुख गहलोत सहयोगियों को टिकट नहीं दिया गया है और सूत्र कहते है की टिकट वितरण को ले कर हे बहस हुई l अशोक गेहलोत और राहुल गाँधी के बीच हुई बहस
31 Oct 2023 11:00AM,by: Babuaa Desk
भारत के लिए 2007में टी 20और 2011में वनडे चैंपियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुलासा किया कि 2019में हुए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में रन आउट हुए थे तभी से उनको ये अहसास हो गया था कि उनका कैरियर भी खत्म हो गया है। इस घटना के एक साल बाद धोनी ने क्रिकेट के तीनों फार्मेट से विदा ले लिया।वर्तमान में धोनी आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सम्हाले हुए है। आइपीएल को तमाशा क्रिकेट माना जाता है जिसे प्रथम श्रेणी का क्रिकेट का दर्जा मिला है। धोनी ने रन आउट होने के साथ रिटायरमेंट का मन बना लिया क्योंकि उस रन आउट में विकेट के बीच दौड़ने में उनकी स्पीड मार खा गई थी l बहुत दर्द होता है - "रन आउट" होने में
31 Oct 2023 10:44AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









