31 Oct 2023

Generic placeholder image

विपक्षी दलों के नेताओं ने अपने आइफोन में स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स द्वारा छेड़छाड़ करने की कोशिश का आरोप लगाया। इसके बाद केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुछ सांसदों ने जो मुद्दा उठाया है कि उनके पास एप्पल से एक अलर्ट आया है। उसके बारे में मैं साफ करना चाहता हूं कि सरकार इस मुद्दे पर बहुत गंभीर है, हम इस मुद्दे की तह तक जाएंगे। जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस देश में हमारे कुछ आलोचक हैं जिनकी आलोचना करने की आदत हो गई है। ये लोग देश की उन्नति को पचा नहीं सकते। फोन हैकिंग के आरोपों पर अश्विनी वैष्णव ने दिया जवाब

31 Oct 2023 12:14PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

भारत के लिए 2007में टी 20और 2011में वनडे  चैंपियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुलासा किया कि 2019में हुए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में रन आउट हुए थे तभी से उनको ये अहसास हो गया था कि उनका कैरियर भी  खत्म हो गया है। इस घटना के एक साल बाद धोनी ने क्रिकेट के तीनों फार्मेट से विदा ले लिया।वर्तमान में धोनी आइपीएल  में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सम्हाले हुए है। आइपीएल को तमाशा क्रिकेट माना जाता है जिसे प्रथम श्रेणी का  क्रिकेट का दर्जा  मिला है। धोनी ने रन आउट होने के साथ रिटायरमेंट का मन बना लिया क्योंकि उस रन आउट में विकेट के बीच दौड़ने में उनकी स्पीड  मार खा गई थी l बहुत दर्द होता है - "रन आउट" होने में

31 Oct 2023 10:44AM,
by: Babuaa Desk