31 Dec 2021
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2021 की अपनी बेस्ट टेस्ट इलेवन नामित की है, जिसमें चार भारतीय शामिल हैं। रोहित शर्मा और दिमुथ करुणारत्ने को सलामी बल्लेबाज बनाया गया है। उनके बाद मार्नस लाबुशेन, जो रूट, फवाद आलम और ऋषभ पंत हैं, जिन्हें विकेटकीपर बनाया गया है। एकादश में अन्य खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन, काइल जैमीसन, अक्षर पटेल, हसन अली और शाहीन अफरीदी हैं।
31 Dec 2021 08:34AM,by: Naveen kumar sahu
साल 2021 जाने में कुछ घंटों का ही समय बाकी है और आम उपभोक्ताओं के साथ माल्स, होटल्स आदि नए साल का जश्न मनाने को तैयार है। खास बात यह है कि इस वर्ष भी नए साल का जश्न कोरोना गाइडलाइन के नियमों के अनुसार होगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। नए साल के जश्न के लिए होटल बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। नए साल का जश्न मनाने को तैयार है - रायपुर
31 Dec 2021 08:03AM,by: Imran Khan
पिछले 24 घंटे में भारत में ओमीक्रॉन के 309 नए केस सामने आए जिसके साथ इसके कुल मामले 1,270 हो गए हैं। यह भारत में ओमीक्रॉन के मामलों में सर्वाधिक एकदिनी वृद्धि है। अब यह वैरिएंट 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के सर्वाधिक 450 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद दिल्ली (320) है।
31 Dec 2021 07:33AM,by: Naveen kumar sahu
आज शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 269 अंक उछाल के साथ फिर से 58 हजार का आंकड़ा पार कर लिया। सेंसेक्स 58,083 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की और 80 अंक की तेजी लेकर 17,284 के स्तर पर खुला। हरे निशान पर खुला शेयर बाजार
31 Dec 2021 07:33AM,by: Naveen kumar sahu
नाइजीरिया से लौटे एक 52-वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक के कारण पिंपरी-चिंचवड़ (महाराष्ट्र) महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में मौत हो गई। वें कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित थे। राज्य के अधिकारियों ने कहा कि मरीज़ की मौत गैर-कोविड-19 कारणों के चलते हुई और वह पिछले 13 वर्ष से डायबिटीज़ से पीड़ित था।
31 Dec 2021 07:04AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




