देश के दिग्गज मिडफील्डर्स में शामिल मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलिंपिक में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही ओडिशा को बीरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। भारतीय हॉकी टीम का यह 21वां ओलिंपिक इवेंट होगा। इससे पहले टीम ओलिंपिक में 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। भारत ने पिछला गोल्ड मेडल 1980 मॉस्को ओलिंपिक में जीता था। टोक्यो ओलिंपिक - मनप्रीत करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी
23 Jun 2021 04:37AM,by: Imran Khan
WI Vs SA: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 158 रन के बड़े अंतर से मात दी।दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो केशव महाराज रहे जिन्होंने दूसरी पारी में हैट्रिक समेत पांच विकेट लिए।
23 Jun 2021 04:01AM,by: Imran Khan
पूर्व कप्तान यूनिस खान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकेट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार को बताया कि बोर्ड और यूनिस ने आपसी सहमति से इसका फैसला किया। यूनिस को पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया गया था और उनका कार्यकाल 2022 तक था जो टी20 विश्व कप के बाद खत्म होना था।
23 Jun 2021 03:00AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में घरेलू कलह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । मध्य नागपुर तहसील थाना क्षेत्र में एक शख्स अलोक माटुरकर ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या करने के बाद सास और साली को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है। घरेलू कलह के कारण परिवार के पांच सदस्यों की गला काटकर की हत्या
23 Jun 2021 02:30AM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत ने असम में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के मामले में सिवसागर से विधायक अखिल गोगोई को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत दर्ज दो मामलों में से एक में बरी कर दिया है। एनआईए के विशेष न्यायाधीश प्रांजल दास ने गोगोई के खिलाफ आरोप तय नहीं किए।गोगोई को दिसंबर 2019 में चबुआ पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उनके दो सहयोगियों जगतजीत गोहेन और भूपेन गोगोई को भी मामले में यूएपीए के तहत सभी आरोपों से बरी कर दिया। [23/06, 5:38 am] Imran Khan: घरेलू कलह के कारण परिवार के पांच सदस्यों की गला काटकर की हत्या महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में घरेलू कलह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । मध्य नागपुर तहसील थाना क्षेत्र में एक शख्स अलोक माटुरकर ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या करने के बाद सास और साली को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है।
23 Jun 2021 02:13AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









