अन्य

Generic placeholder image

प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। उसके आधे घंटे बाद ईवीएम मशीनों की टेबल के आधार पर गिनती शुरू की जाएगी। नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में प्रथम चरण में छह जुलाई को जिन 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था, वहां पर मतगणना 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी और उसके साथ ही परिणाम घोषित होते जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 जुलाई को 11 नगर पालिक निगम, 36 नगर पालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतगणना होगी। नगरीय निकायों में मतदान ईवीएम से हुआ था। द्वितीय चरण में 13 जुलाई को जिन 214 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था, वहां 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी

17 Jul 2022 02:13AM,
by: Imran Khan