अन्य

Generic placeholder image

अप्रैल 2021 में, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान, मैंने कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए एक लाख रुपए का बिल चुकाया था. मेरे पास मेडिक्लेम इंश्योरेंस पॉलिसी थी. मैं निश्चिंत था कि मुझे बिल का पैसा वापस मिल जाएगा, लेकिन कंपनी ने मेरा सिर्फ़ आधा क्लेम ही मंज़ूर किया." "मैंने बाक़ी पैसा वापस पाने के लिए मेडिकल लोकपाल को शिकायत दी. लेकिन एक साल भी इस मामले में कुछ नहीं हो सका है."।।। ये अहमदाबाद में रहने वाले रिटायर कर्मचारी भदरेश शाह की कहानी है. उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई वित्तीय परेशानियों को लेकर मिडिया से बात की.।।। वो कहते हैं, "उस वक़्त मुझे इलाज मिल सका ये अच्छी बात है. लेकिन मुझे बहुत पैसा ख़र्च करना पड़ा. इंश्योरेंस कंपनी ने मेरा क्लेम नहीं चुकाया है, जिसकी वजह से मुझे बहुत परेशानियां हो रही हैं. मेरे मामले में अभी तक कोई फ़ैसला नहीं हो सका है."।।।।

14 Jun 2022 06:47AM,
by: Imran Khan