देश में शनिवार को 2.32 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 886 लोगों की मौत हो गई। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान 3.51 लाख लोग रिकवर भी हुए हैं। शुक्रवार को 2.35 लाख केस और 871 मौतें दर्ज की गई थीं। यानी पिछले दिन के मुकाबले नए केस कुछ कम हुए हैं। पिछले 9 दिनों से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18.77 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.10 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
30 Jan 2022 02:24AM,by: Imran Khan
कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां शनिवार रात शुरू हुए दो एनकाउंटर में 5 आतंकी मार गिराए गए। पुलवामा में हुए एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी समेत 4 आतंकी ढेर हुए हैं। इनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है। दूसरा एनकाउंटर बडगाम के चिनार-ए-शरीफ इलाके में हुआ। यहां एक आतंकी मारा गया है। वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। उसके पास से एक एके-56 रायफल मिली है।
30 Jan 2022 02:24AM,by: Imran Khan
अमेरिका के पूर्वी तट पर बर्फ़ीले तूफ़ान ने कहर बरपाया है. चार साल में पहली बार ऐसा तूफ़ान देखने को मिल रहा है. इस बर्फ़ीले तूफान के कैरोलिनास से मेन तक फैलने की आशंका है. अब तक पाँच राज्यों ने आपातकाल का ऐलान कर दिया है. बोस्टन की मेयर मिशेल वू का कहना है कि ये तूफ़ान अपने आप में "ऐतिहासिक" हो सकता है. बोस्टन में राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने चेतावनी दी है कि "यात्रा केवल आपात स्थिति तक ही सीमित होनी चाहिए." चेतावनी में कहा गया है, "अगर आपको यात्रा करनी है, तो अपने साथ सर्दियों में बचने के लिए एक किट रखें. अगर आप फंस जाते हैं, तो अपनी गाड़ी के साथ रहें." तूफ़ान का असर इतना है कि ''फ्लाइटअवेयर'' के मुताबिक़, शुक्रवार से रविवार के बीच अब तक 5 हज़ार से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द की जा चुकी हैं. पूर्वानुमानकर्ताओं का कहना है कि ये बर्फ़ीला तूफ़ान बोस्टन क्षेत्र को 2 फीट (61 सेमी) तक बर्फ से ढक देगा. इससे पहले 24 घंटे में 70 सेमी का रिकॉर्ड साल 2003 में बना था. विशेषज्ञों का मानना है कि तूफ़ान ''बॉम्बोजेनेसिस'' से गुज़रेगा. ''बॉम्बोजेनेसिस'' का मतलब है कि ठंडी हवा गर्म समुद्री हवा के साथ मिल सकती है, जिससे वायुमंडलीय दबाव में तेजी से गिरावट आएगी. इस प्रक्रिया से कथित तौर पर ''बॉम्ब साइक्लोन'' आएगा.
30 Jan 2022 01:21AM,by: Imran Khan
सीएम बीएस बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लिए गए निर्णय में 31 जनवरी से राज्य में रात का कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है। राज्य के राजस्व मंत्री के अनुसार, सोमवार से कक्षा 1-9 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। होटल, रेस्तरां और पब में भी 50% ऑक्यूपेंसी नियम हटा लिया गया है। कर्नाटक: रात का कर्फ्यू हटा , स्कूल फिर से खुलेंगे
29 Jan 2022 01:03PM,by: Tulsi Dewangan
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में कथित तौर पर हत्या करने से पहले 10 लाख फिरौती के लिए एक 18 वर्षीय लड़के का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने दो 19 वर्षीय आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीसीपी (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि आरोपी बॉलीवुड फिल्म से प्रेरित थे। "आरोपी पीड़ित को जन्मदिन की पार्टी में ले गया। पुलिस को सूचित किया गया कि पीड़ित आरोपी के साथ कहा गया, लेकिन वापस नहीं आया ।" दिल्ली : फिल्म से प्रेरित होकर युवक का अपहरण कर उतरा मौत के घाट
29 Jan 2022 01:03PM,by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






