उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगने के लिए गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में घर-घर जाकर प्रचार किया। उन्होंने कोविड-19 संकट को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया, "कोरोना संकट के दौरान, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गायब थीं। केवल केंद्र और राज्य सरकारें... जान बचाने के लिए काम कर रही थीं।"
24 Jan 2022 06:16AM,by: Tulsi Dewangan
शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की 96वीं जयंती के अवसर पर शिवसैनिकों से ऑनलाइन संवाद किया.इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी से 25 साल की युति (गठबंधन) बेकार गई. हमने उन्हें पाला लेकिन हमें क्या मिला ? शिवसेना प्रमुख कहते थे राजकरण ये गजकरण है . बीजेपी ने सत्ता के लिए हिंदुत्व का चोला पहना है . हमने हिंदुत्व नही छोड़ा है बीजेपी को छोड़ा है. बीजेपी मतलब हिन्दुत्व नही है.
24 Jan 2022 06:06AM,by: Imran Khan
देश में कोरोना के दैनिक मामलों (Corona Daily Cases) में कल के मुकाबले में थोड़ी कमी आई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,06,064 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि कल कोरोना के 3.33 लाख मामले सामने आए थे. देश में कोरोना के दैनिक मामलों में जरूर मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन सक्रिय मामलों (Corona Active cases) की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है. साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों के 5.69 फीसद तक पहुंच गई है.
24 Jan 2022 03:56AM,by: Imran Khan
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारेसकर ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद रविवार को निर्दलीय खड़े होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मेंड्रम सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कई राजनीतिक दलों ने संपर्क किया, लेकिन मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का सोचा है। जल्द ही पर्चा भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
24 Jan 2022 03:54AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








