अन्य

Generic placeholder image

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार शाम सचिवों की बैठक बुलाई है. इसमें पीएम विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 4:30 बजे बुलाई गई इस बैठक में सभी मंत्रालयों के सचिव, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और केबिनेट सेक्रेटरी भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी.इसलके अलावा काम करने के सबसे बेहतरीन अनुभव तथा सुझाव एक-दूसरे से साझा किए जाएंगे. इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की बैठक में आए सुझावों के बारे में सचिवों को जानकारी दी जाएगी. आने वाले दिनों में मंत्रिपरिषद की ऐसी चार बैठकें और होंगी. 

18 Sep 2021 01:06AM,
by: Imran Khan