रायपुर

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का जेल के अंदर से वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके साथी जेल में बंद होने के बावजूद सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आए। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान पहुंचे रिश्तेदारों और दोस्तों ने मुलाकात कक्ष में वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपियों को “सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता” गाने के साथ दिखाया गया है। घटना सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिलासपुर: जेल के भीतर से वायरल वीडियो, सुरक्षा पर सवाल

11 Apr 2026 09:31AM,
by: Mahak Qureshi
Generic placeholder image

       रायपुर 11 अप्रैल 2026 /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और उद्योगों के समन्वित विकास को प्राथमिकता दी है, वह आज ठोस परिणामों के रूप में सामने आ रही है। श्रम विभाग की योजनाओं में यह भावना स्पष्ट झलकती है कि श्रमिक केवल आर्थिक इकाई नहीं, बल्कि समाज की आधारशिला हैं। उनके जीवन में स्थायित्व, सम्मान और सुरक्षा लाना ही सच्चे विकास का संकेत है। 12 अप्रैल का यह विशेष अवसर उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के समर्पण, कार्यक्षमता और जनसेवा की भावना को याद करने का दिन है। आपके कुशल नेतृत्व से ही छत्तीसगढ़ प्रगति, समृद्धि और समान अवसरों का आदर्श राज्य बनकर उभरा है। उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है - छत्तीसगढ़

11 Apr 2026 08:24AM,
by: Mahak Qureshi