रायपुर. 8 अप्रैल 2026. प्रदेशवासियों को यातायात के लिए मजबूत और चौड़ी सड़कें उपलब्ध कराने लोक निर्माण विभाग ने 15 फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए 708 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपए मंजूर किए हैं। हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस राशि से विभिन्न जिलों में कुल 90.5 किमी फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण से प्रमुख सड़कों पर सुगम यातायात और जॉम से मुक्ति के साथ ही यात्रा का समय घटेगा। फोरलेन सड़कों से सुरक्षित यातायात के साथ ही आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। इससे कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
08 Apr 2026 11:35AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर नगर निगम ने संपत्तिकर बकायेदारों को 30 अप्रैल 2026 तक बिना अधिभार भुगतान की छूट दी है। निगम के राजस्व विभाग ने 20,153 बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर बकाया जमा करने को कहा है। आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सभी 70 वार्डों में कार्रवाई तेज कर दी गई है। तय समय सीमा के बाद भुगतान नहीं करने पर नल कनेक्शन विच्छेद, सीलबंदी और कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
08 Apr 2026 11:11AM,by: Mahak Qureshi
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2010 के ऑगस्टावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में मध्यस्थ रहे क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने जेल से रिहाई की मांग की थी क्योंकि उन्होंने उन अपराधों के लिए अधिकतम सजा काट ली है जिनके लिए उन्हें प्रत्यर्पित किया गया था।
08 Apr 2026 10:35AM,by: Babuaa Desk
उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक वीडियो सामने आया है जिसमें गंगा नदी के किनारे शराब पीते हुए पकड़ी गई हरियाणा की एक महिला पर्यटक और स्थानीय पुलिस के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, महिला को गंगा के पास एक सार्वजनिक और पवित्र स्थान पर शराब पीते हुए देखा गया। जब पुलिसकर्मियों ने स्थानीय नियमों का पालन करवाने के लिए हस्तक्षेप किया, तो वह कथित तौर पर आक्रामक हो गई और उन पर चिल्लाने लगी। यह घटना 6 अप्रैल को नीलकंठ मार्ग पर फूल चट्टी क्षेत्र के पास हुई बताई जा रही है।
08 Apr 2026 10:35AM,by: Babuaa Desk
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गोमांस के सेवन पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि वे इस पर प्रतिबंध नहीं लगा रहे हैं, बल्कि इसे निजी स्थानों तक सीमित रखना चाहते हैं। यह स्पष्टीकरण असम विधानसभा की सभी 126 सीटों के लिए गुरुवार को होने वाले चुनाव से एक दिन पहले आया है। ‘मुसलमान घरों में गोमांस खा सकते हैं’: हिमंता शर्मा
08 Apr 2026 09:39AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








