रायपुर

Generic placeholder image

गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत पूर्व में निरस्त की गई दर्जनभर यात्री ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी हैं। अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त किया गया था। अब कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को फिर से उनके निर्धारित समय के अनुसार संचालित किया जाएगा, जिससे गर्मी के सीजन में यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बिलासपुर रेल मंडल की निरस्त की गई दर्जनभर ट्रेनें फिर पटरी पर

08 Apr 2026 09:39AM,
by: Mahak Qureshi