रायपुर, 29 मार्च 2026/* खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पांचवें दिन महिला हॉकी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिन के मुकाबलों में गुजरात ने तमिलनाडु को 10-1 से पराजित किया, जबकि ओडिशा ने झारखंड को रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया। मिजोरम ने मध्यप्रदेश को 6-0 से शिकस्त दी और छत्तीसगढ़ ने बिहार को 9-0 से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। बेहतर प्रदर्शन के बावजूद गुजरात और छत्तीसगढ़ की टीमें सेमीफाइनल में स्थान नहीं बना सकीं। सेमीफाइनल में झारखंड का मुकाबला मिजोरम से तथा मध्यप्रदेश का सामना ओडिशा से होगा।
30 Mar 2026 05:45AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 29 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर स्थित राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल जी की स्मृति में आयोजित टी-20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका हौसला बढ़ाया और जिले के खेल प्रेमियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में देश के 8 राज्यों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी तथा आईपीएल जैसे बड़े मंचों पर अपना हुनर दिखा चुके हैं। समापन मैच में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ और खड़गपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।
30 Mar 2026 05:45AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 29 मार्च 2026/ बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से आज रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और इसी दौरान स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। विधायक श्री धर्मजीत सिंह भी मुख्यमंत्री जी के साथ रात्रिकालीन उड़ान में रायपुर गए।
30 Mar 2026 05:45AM,by: Mahak Qureshi
झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने ऊपरी असम में अपनी पार्टी के चुनावी अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने डिब्रूगढ़ में चाय बागान श्रमिकों की एक विशाल रैली को संबोधित किया, जिसमें पार्टी के तिनखोंग निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार महावीर बास्के का समर्थन किया गया।
30 Mar 2026 01:32AM,by: Babuaa Desk
पाकिस्तान ने मिस्र, सऊदी अरब और तुर्की के विदेश मंत्रियों के साथ एक चतुर्भुज शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। यह बैठक पाकिस्तान द्वारा चार सप्ताह से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के संभावित स्थल के रूप में इस्लामाबाद का प्रस्ताव रखने के कुछ दिनों बाद हुई।
30 Mar 2026 01:32AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह द्वारा 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान लगी अपनी चोट के बारे में की गई हालिया टिप्पणियों पर आपत्ति जताई और उनसे आग्रह किया कि वे उनकी चोट की गंभीरता को दर्ज करने वाले चिकित्सकीय रिकॉर्ड की समीक्षा करें।
30 Mar 2026 01:32AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









